पिकअप और ट्रैक्टर-ट्राली में आमने-सामने की भिड़ंत, 7 साल के मासूम की मौत, आठ घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत के पुराना कस्बा निवासी रफीक पुत्र हमीद ने बताया कि वह मेरठ जनपद के हर्रा गांव से महिंद्रा पिकअप गाड़ी में परिवार को लेकर बागपत के लिए चला। गाड़ी में उसकी पत्नी आशमा, बेटी जोया, साजिद, शमा पत्नी साजिद, मिस्बा व अलिसबा पुत्री साजिद, अशद व आहत पुत्र साजिद सवार थे। रात्रि में 12 बजे के लगभग जब वे मेरठ-बड़ौत मार्ग पर जिवाना गुलियान गेट के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राली ने गाड़ी में टक्कर मार दी। हादसे के बाद गाड़ी में सवार बच्चों व महिलाओं में चीख-पुकार मच गई।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बिनौली सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने सात वर्षीय अशद पुत्र साजिद को मृत घोषित किया। घायलों को मेरठ के रेफर किया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर को छोड़कर भाग गया। बड़ौत-मेरठ मार्ग पर एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क से हटवाकर जाम खुलवाया। इस संबंध में रफीक ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस ने बच्चे को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर थाने ले गई। दूसरे बच्चे अशद की मौत की सूचना पर परिवार की महिलाओं में कोहराम मचा हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद बच्चे का शव घर पहुंचा। परिजनों ने शव को सुपुर्द ए खाक किया। थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार बिष्ट ने बताया कि हादसा रात्रि में हुआ है। ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
हाईवे पर कार ने महिला को टक्कर मारी
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर मवी कलां गांव के पास सड़क पार कर पानी लेने जा रही महिला को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में कांति पत्नी मूलचंद निवासी अगवानपुर जनपद मेरठ घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
महिला के रिश्तेदार मोहित प्रजापति ने बताया कि वे कार में सवार होकर दिल्ली के बुराड़ी में जा रही है। मवी कलां गांव में कार रोक कर महिला बच्चे के लिए पानी लेने जा रही है। उसने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/