फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Seven sued for registering land on fake documents

फर्जी कागजात पर जमीन की रजिस्ट्री कराने में सात पर मुकदमा

Mon, 01 Feb 2021 12:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
Seven sued for registering land on fake documents
फर्जी कागजात पर जमीन की रजिस्ट्री कराने में सात पर मुकदमा
विज्ञापन

मवाना। जमीन के फर्जी कागजात तैयार कर रजिस्ट्री कराने के मामले में लेखपाल चकबंदी ने सात लोगों के खिलाफ थाने में दर्ज कराई है।
तहसील के लेखपाल चकबंदी महेश कुमार ने दर्ज रिपोर्ट में कहा है कि खाता संख्या 569 के खसरा नंबर 689 पर खातेदार संतोष पत्नी जनार्दन व दिनेश, महेश व बिजेंद्र पुत्र जनार्दन निवासी सैफपुर फिरोजपुर खतौनी में दर्ज हैं। चकबंदी विभाग में उपलब्ध बंदोबस्त में खोला दर्ज होने के कारण एडीएम वित्त एवं राजस्व के यहां वाद दर्ज होने पर उक्त भूमि के क्रय-विक्रय पररोक लगा दी गई थी।

उक्त आदेशों की अवहेलना व कूटरचित दस्तावेज द्वारा महेश, दिनेश व बिजेंद्र पुत्र जनार्दन, संतोष पत्नी जनार्दन निवासी नंगला खेप्पड़ तहसील जानसठ ने पूनम पत्नी सतबीर निवासी जीवनपुरी जानसठ, गवाह नरेशी लाल व सुशील कुमार निवासी सैफपुर फिरोजपुर ने षडयंत्र के तहत उक्त भूमि की रजिस्ट्री करा ली। पुलिस ने सातों के खिलाफ धारा धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed