बिजनाैर, हल्दौर। बुधवार को सहकारी गन्ना विकास समिति के सभागार में आयोजित सामान्य निकाय की वार्षिक बैठक में सात प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में वर्ष 2024-25 के बजट के सापेक्ष व्यय के अनुमोदन पर विचार, समिति कृषकों की 31 मार्च को समाप्त हो रही ऋण सीमा की अवधि छह माह बढ़ाने तथा नई ऋण सीमा की स्वीकृति, बैलेंसशीट आदि समेत सात बिंदुओं पर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सभापति नरेश कुमार ने कृषि यंत्रों पर मिल रहे अनुदान के संबंध में बताया। पूर्व चेयरमैन प्रमोद कुमार ने छोटा व बड़ा ट्रैक्टर और नगर को तहसील का दर्जा दिलाने की मांग की। ह्यूम पाइप दिलाने, नकद खाद उपलब्ध कराने की मांग की गई। संचालन कर रहे समिति सचिव मुकेश राठी ने 2023-24 आय एवं व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख विजेंद्र सिंह, उपसभापति पुष्कर चौधरी, संचालक कल्याण सिंह, परमा सिंह, ब्रजवीर सिंह, परवेंद्र सिंह, कामेश देवी, चंद्रो देवी, वरुण प्रताप सिंह, मल्ली सिंह, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद