{"_id":"638e4fd8bdc0a53a8f6faafe","slug":"seven-people-prosecuted-in-ahid-murder-case-mawana-news-mrt616539578","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News : पोस्टमार्टम के बाद पहुंचा आहिद का शव, गमगीन माहौल में किया सुपुर्द-ए-खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News : पोस्टमार्टम के बाद पहुंचा आहिद का शव, गमगीन माहौल में किया सुपुर्द-ए-खाक
Tue, 06 Dec 2022 06:37 PM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Dec 2022 06:37 PM IST
सार
Meerut News : पोस्टमार्टम के बाद आहिद का शव घर पहुंचा तो गमगीन माहौल में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। जानिए पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ जनपद के मवाना में मोहल्ला तिहाई में किशोर की हत्या के बाद सोमवार दोपहर उसका शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा। गममीन माहौल में पुलिस की मौजदूगी में परिजनों ने आहिद का शव सुपुर्द-ए-खाक किया। पिता की तहरीर पर पांच नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अभी तक किसी भी नामजद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
बता दें कि रविवार रात आहिद पुत्र गुफरान अपने मामा शवाब व चाचा नासिर के साथ मोहल्ला तिहाई में अपने नाना के यहां जा रहा था। राजो वाली मस्जिद के पास पहुंचा तो वहां पहले से खडे़ आरोपी आहिद को खींचकर पडियो वाली गली में ले गए। वहां ताबड़तोड़ फायरिंग कर आहिद को मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Saharanpur: ससुर ने बहू के लिए रिश्ता तलाशा, शादी का पूरा जिम्मा उठाया, फिर बेटी बनाकर किया विदा
विज्ञापन
इस संबंध में पिता ने मोहल्ला तिहाई निवासी नोमान, मोहल्ला कल्याण सिंह निवासी शहरयाब, समद, कैफ, जॉनी और दो अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी थी। इंस्पेक्टर क्राइम अतुल कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
यह भी पढ़ें: Meerut: आखिर खुल गया दिल्ली के मानव की हत्या का राज, मेरठ में मिली सिर कटी लाश, कातिल ने उगला पूरा राज