फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Seven people found corona infected

सात लोग और कोरोना संक्रमित मिले

Sun, 20 Dec 2020 01:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 01:41 AM IST
विज्ञापन
Seven people found corona infected
सरधना/दौराला/मवाना। स्वास्थ्य विभाग ने नगर व देहात क्षेत्र में शनिवार को कोरोना की जांच के लिए नमूने लिये गए। वहीं, सरधना से दो दिन पहले भेजे गए नमूनों की जांच में दो महिलाएं संक्रमित मिलीं। वहीं, दौराला क्षेत्र में एक महिला तथा मवाना में महिला समेत चार लोग संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

सरधना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि कोरोना की जांच के लिए 73 लोगों के नमूने लिये गए। जिनमें सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वहीं, दो दिन पूर्व भेजे गए आरटीपीसीआर नमूनों की जांच में सकौती गांव निवासी महिला एवं मोहल्ला किशोरकान में एक महिला की रिपोर्ट पॉजीटिव आई हैं। दोनों को घर पर आइसोलेट कराया गया है।
विज्ञापन

दौराला सीएचसी की टीम ने विभिन्न स्थानों पर कैंप लगाकर कोरोना की जांच की। सीएचसी प्रभारी डॉ. सचिन मलिक ने बताया कि सीएचसी के साथ दुल्हैड़ा गांव में कैंप का आयोजन किया गया। टीम ने इस दौरान 42 लोगों की कोरोना जांच की। इसमें दुल्हैड़ा निवासी एक महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई। जिसे होम क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मवाना सीएचसी पर 50 लोगों की एंटीजन किट से जांच की गई। जिसमें दो महिलाएं पॉजिटिव मिले। वहीं, 17 लोगों के नमूने आरटीपीसीआर की जांच के लिए मेरठ भेजे गए। गत दिवस भेजी गई जांच में दो लोग संक्रमित मिले हैं। सीएचसी प्रभारी डॉ. सतीश भास्कर ने बताया कि नालंदा कॉलोनी एवं मोहल्ला कल्याण सिंह निवासी दो महिला संक्रमित मिलीं। वहीं, गत दिवस भेजे गए आरटीपीसीआर में गांव सांधन एवं मोहल्ला काबली गेट निवासी एक-एक व्यक्ति संक्रमित मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed