{"_id":"5f5a87f28ebc3e615849411c","slug":"seven-injured-in-normal-disput-also-stone-pelting-sardana-news-mrt500711529","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में मामूली कहासुनी पर संघर्ष पथराव, चले धारदार हथियार, सात लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पक्षों में मामूली कहासुनी पर संघर्ष पथराव, चले धारदार हथियार, सात लोग घायल
Fri, 11 Sep 2020 01:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
छबड़िया गांव में हुए संघर्ष में घायल सुनीता।
- फोटो : SARDANA
सरधना। छबड़िया गांव में बृहस्पतिवार देर शाम रास्ते में लगी बल्ली हटाकर निकल रहे बाइकसवार के साथ दूसरे समुदाय के युवकों ने मारपीट कर दी। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच हुए संघर्ष में धारदार हथियार चले और पथराव हुआ। वहीं, दूसरे समुदाय के युवकों ने बाइक सवार पर तेज गति में बाइक चलाने का आरोप लगाया। संघर्ष में दोनों पक्षों से सात लोग घायल हो गए। पीड़ित ने इस मामले में तहरीर दी है।
विज्ञापन
छबड़िया गांव निवासी प्रतीक सिंधु पुत्र सुभाष सिंधु सरधना नगर में एक दुकान पर काम करता है। वह बृहस्पतिवार देरशाम बाइक से घर आ रहा था। इस बीच गांव में रास्ते में दूसरे समुदाय के युवकों द्वारा बल्ली लगाई हुई थी। प्रतीक बल्ली हटाकर आगे जाने लगा।
विज्ञापन
आरोप है कि इस बात को लेकर दूसरे समुदाय के युवकों ने उसके साथ गाली गलौज कर दी। विरोध करने पर मारपीट करने लगे। इस दौरान जानकारी पर बचाव में आए प्रतीक के परिवार पर भी आरोपियों ने हमला बोल दिया।
विज्ञापन
दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे व धारदार हथियार चले। जिसमें एक पक्ष से प्रतीक, मां सुनीता, अरविंद, ऋषिपाल, ग्रंथ, तनिष्क व दूसरे पक्ष से आबिद घायल हो गया। परिजनों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
दूसरे समुदाय के युवकों ने बाइक सवार पर रास्ते से तेज गति में बाइक चलाने का आरोप लगाया। प्रतीक पक्ष ने दूसरे समुदाय के युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। देररात तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी। वहीं, थाना पुलिस के मुताबिक तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।