फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Seven-day multi-purpose service camp inaugurated in Sardhana

Meerut News: सरधना में सात दिवसीय बहुउद्देशीय सेवा शिविर का शुभारंभ

Mon, 05 Oct 2026 06:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 06:34 PM IST
विज्ञापन
Seven-day multi-purpose service camp inaugurated in Sardhana
सरधना। सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिसर में सात दिवसीय बहुउद्देशीय सेवा शिविर का शुभा
सरधना। नगर पालिका परिसर में सेवा संकल्प अभियान के तहत सात दिवसीय बहुउद्देशीय सेवा शिविर का शुभारंभ किया गया। इसका उद्देश्य प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पात्र लोगों तक पहुंचाना और उन्हें लाभ दिलाना है। यह शिविर पालिका चेयरपर्सन सबीला बेगम और अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला के निर्देश पर आयोजित हुआ। इसमें योजना प्रभारी, पालिका कर्मचारी और स्वास्थ्य, समाज कल्याण, शिक्षा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। वह लोगों को योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं और मौके पर ही लाभ दिलाने का प्रयास कर रहे हैं। प्रतिदिन बड़ी संख्या में नगरवासी शिविर में पहुंचकर जानकारी ले रहे हैं। अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला ने बताया कि शिविर सात दिन तक चलेगा। उन्होंने नगरवासियों से अपील की कि वह शिविर में पहुंचकर योजनाओं का लाभ उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed