फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Seven branches of cooperative bank will open in Meerut, Baghpat

मेरठ, बागपत में खुलेंगी सहकारी बैंक की सात शाखाएं

Sat, 13 Feb 2021 02:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 02:16 AM IST
विज्ञापन
Seven branches of cooperative bank will open in Meerut, Baghpat
मेरठ, बागपत में खुलेंगी सहकारी बैंक की सात शाखाएं
विज्ञापन

मेरठ। मेरठ और बागपत में जिला सहकारी बैंक की सात शाखाएं खोली जाएंगी। प्रदेश सरकार ने पश्चिम के ऊर्जावान बैंकों के लिए अलग से प्लान बनाएं हैं। अब गन्ने पर भी फसली ऋण दिया जा रहा है, सहकारी समितियों के साथ जिला सहकारी संघ और पैक्स (प्राथमिक कृषि ऋण सोसायटी) को भी मजबूत किया जाएगा। मेरठ और बागपत में सहकारी बैंक की सात शाखाएं खुलेंगी। यह बात शुक्रवार को वेस्टर्न कचहरी रोड स्थित जिला सहकारी बैंक में हुई बोर्ड बैठक में जिला सहकारी बैैंक के अध्यक्ष मनिंदरपाल सिंह ने कही।
उन्होंने बताया कि बैंक और किसानों से जुड़े सभी विषयों को सर्वसम्मति से पारित किया गया है। 13 फरवरी को चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी के नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में 72वीं वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक होगी। वर्ष 2019-20 के दौरान किए गए कार्यकलाप एवं आगामी वर्ष के कार्यकलाप के साथ हानि खाता, लेखा परीक्षा प्रमाण पत्र स्वीकृत, आय व्यय बजट के सापेक्ष वास्तविक आय व्यय एवं आगामी के लिए आय व्यय बजट, वर्ष 2019-20 के शुद्ध लाभ के निस्तारण पर विचार किया जाएगा। वहीं खजूरी में नवीन भवन का लोकार्पण भी होगा। मनिंदरपाल सिंह ने बताया कि 31 मार्च 2018 तक बैंक का लाभ 13.41 करोड़ था जो 31 मार्च 2020 तक 19.98 करोड़ की वृद्धि के साथ 33.39 करोड़ हो गया। बैंक ने 120 पैक्स एवं 13 केस यूनियन के माध्यम से 1.24 लाख कृषकों को 807.44 करोड़ कृषि ऋण उपलब्ध कराया है। बैंक द्वारा गन्ना किसानों को पैक्स के माध्यम से अतिरिक्त वित्त पोषण किए जाने संबंधी योजना भी आरंभ की जा चुकी है। इसके लिए 200 करोड़ का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बैंक ने किसानों को 58 करोड़ का 59 हजार मैट्रिक टन खाद वितरित किया है। गन्ना मूल्य भुगतान के लिए बैंक द्वारा 4 चीनी मिलों को 336 करोड़ का ऋण उपलब्ध कराया गया है। आत्मनिर्भर योजना के अंतर्गत मेरठ की 31 और बागपत की 17 पैक्स का चयन हुआ है। इसमें 31 गोदाम बनाए जाना प्रस्तावित है।
विज्ञापन

समितियों की आय बढ़ाने की योजना तैयार
जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष मनिंदरपाल सिंह ने कहा कि बैंक की 10 समितियों पर मल्टी सर्विस सेंटर स्थापित कर विभिन्न गतिविधियों द्वारा समितियों की आय में वृद्धि करने की योजना तैयार की गई है। बैंक ने पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के साथ अनुबंध किया है। 43 पैक्स के एजेंट बिजली बिल कलेक्शन का कार्य करेंगे। बैंक का एनपीए 31 मार्च 2018 पर 8.43 करोड़ था जो 31 मार्च 2020 में घटकर 8.06 करोड़ हो गया। बैंक की कार्यशाली पूंजी में भी दो वर्ष में लगभग 346.66 करोड़ की वृद्धि हुई है। 31 मार्च 2020 में बैंक की कार्यशील पूंजी 2403.26 करोड़ है। संचालन सचिव दिनेश कुमार सिंह ने किया। इस दौरान रीना तोमर, सविता मुखिया, मदनपाल सिंह, प्रदीप त्यागी, अनिल मलिक, कैलाश सिंह, लाखन सिंह, सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed