फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sevadar raging over the death of rural, sabotage, jam

सेवादार की मौत पर भड़के ग्रामीण, तोड़फोड़, जाम  

Mon, 01 Aug 2016 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Mon, 01 Aug 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
Sevadar raging over the death of rural, sabotage, jam
हादसे के समय पलटी कार और माैजूद पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
सरधना रोड स्थित बटजेवरा गांव के सामने कांवड़ शिविर के सेवादार को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने कुचल दिया। सेवादार की मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने करनाल हाईवे जाम करते हुए स्कॉर्पियों में तोड़फोड़ कर आग लगाने की कोशिश की। मौके पर पहुंचे पुलिस अफसरों को भी पथराव करते हुए दौड़ा लिया। इस दौरान कांवड़ियों के भेष में सिपाही लोकेश कुमार को पीटकर घायल कर दिया। अफसरों ने मुआवजा और कार्रवाई का भरोसा देकर जाम खुलवाया। 
विज्ञापन


खजान सिंह (50) पुत्र रामचंद्र सिंह निवासी गांव बटजेवरा गांव के पास शिव मंदिर पर कांवड़ शिविर में सेवा कर रहा था। रविवार रात शिविर के बाहर खड़े खजान को रांग साइड से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियों गाड़ी ने टक्कर दे मारी। आरोपी चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। गुस्साए ग्रामीणों ने करनाल-हाइवे जाम कर दिया। सूचना पर पहुंचे एसओ कंकरखेड़ा यादराम यादव से ग्रामीण उलझ गए। और पुलिस पर पथराव कर दिया। बाद में एडीएम सिटी, एसपी सिटी, सीओ दौराला, सिटी मजिस्ट्रेट आदि फोर्स लेकर पहुंचे। एसपी सिटी ने ग्रामीणों को समझाया कि आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है। परिजनों को उचित मुआवजा दिलाया जाएगा। करीब एक घंटे बाद जाम खोला गया। ग्रामीणों की पिटाई से
विज्ञापन

घायल सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

परिजनों में कोहराम
खजान
सिंह मजदूर था। उसकी मौत की जानकारी पर पत्नी शीला व बेटी नेहा (15) बिलख पड़े। बेटी बार -बार कह रही थी कि पापा मजदूरी करके जैसे तैसे उसे पढ़ा रहे थे। अब कौन पढ़ाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed