फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   setu nigam take 60 crore

कांवड़ नहर दायीं पटरी : सेतु निगम को मिले 60 करोड़

Tue, 09 Feb 2021 01:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
setu nigam take 60 crore
651 करोड़ का है प्रोजेक्ट, जल्द कार्य होगा शुरू
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। कांवड़ नहर पटरी पर कार्य शुरू करने के लिए बजट का आवंटन शुरू हो गया है। पहली किस्त सेतु निगम को 60 करोड़ रुपये जारी की गई है। इस प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग पर है। वही अन्य विभागों को काम सौंप रहा है। पहले चरण में कटाई के लिए पेड़ों को चिह्नित किया जा रहा है। ब्रिज बनाने के लिए सेतु निगम को बजट का आवंटन किया गया है।

मुख्यमंत्री ने चौधरी चरण सिंह गंगनहर की दायीं पटरी के निर्माण के लिए अनुमति दी थी। इस 111.490 किमी के प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए 651 करोड़ 30 लाख 46 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें से सेतु निगम को 60 करोड़ रुपये दिए गए हैं। इसके अलावा सेतु निर्माण कुल 131 करोड़ रुपये दिए जाने हैं। इस दायीं पटरी को सात मीटर चौड़ा बनाया जाएगा। इसमें एक रेलवे ओवरब्रिज, एक फ्लाईओवर, दस बड़े सेतु और 27 छोटे सेतु बनाए जाने हैं। इसके बन जाने के बाद मेरठ, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर को सौगात मिलेगी। इस कांवड़ नहर पटरी को दो वर्षों में पूूरा करना है। लोक निर्माण विभाग निर्माण के अधिशासी अभियंता सीपी सिंह ने कहा कि प्रोजेक्ट पर तेजी से प्रक्रिया की जा रही है। इसके लिए बजट आवंटन भी विभागवार किया जा रहा है। सेतु निगम को बजट दिए जाने के बाद सिंचाई विभाग को भी बजट आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed