फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   servay of sgercane field start by suger mill, farmes help them in survay

मिलों द्वारा गन्ना सर्वेक्षण का हो गया कार्य शुरू, किसान टीम की करें मदद

Fri, 05 Jun 2020 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
servay of sgercane field start by suger mill, farmes help them in survay
बहसूमा। टिकौला शुगर मिल ने क्षेत्र के किसानों का खेतों में खड़े गन्ने का सर्वेक्षण बृहस्पतिवार से शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

मवाना गन्ना समिति के विशेष सचिव प्रदीप शर्मा ने बताया कि मवाना शुगर वर्क्स मवाना द्वारा पहले ही गन्ना सर्वेक्षण शुरू किया है। जबकि टिकोला चीनी मिल ने किसानों का गन्ना सर्वेक्षण शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को उन्होंने किसानों को खेतों में पहुंच किसानों को अपने खेतों का भौतिक सर्वेक्षण कराने की अपील की। कहा कि प्रत्येक किसान को मौके पर रहकर अपने गन्ने की सर्वे कराना चाहिए। जिससे आने वाले समय में किसान को परेशानी का सामना न करना पडे़। गन्ना सर्वे का सीधा कनेक्शन लखनऊ हेड ऑफिस से जुड़ा हुआ है। इसमें कोई भी हेरा फेरी नहीं हो सकती है। उन्होंने बहसूमा में किसान राजेंद्र सिंह, ईश्वर सिंह के खेतों पर गन्ने का सर्वे का निरीक्षण किया तथा कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान संपर्क अधिकारी डॉ. अमित यादव, टिकौला शुगर मिल के गन्ना अधिकारी अनुपम देओल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed