फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   seperate covid block in pvt hospitals

निजी अस्पतालों में बनेंगे अलग से कोविड ब्लॉक

Sun, 18 Apr 2021 02:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 02:04 AM IST
विज्ञापन
seperate covid block in pvt hospitals
निजी अस्पतालों में बनेंगे अलग से कोविड ब्लॉक
विज्ञापन

मेरठ। डीएम के. बालाजी का कहना है कि निजी अस्पताल मालिक अपने यहां को डेडिकेटिड कोविड अस्पताल या अस्पताल में ही अलग से कोविड ब्लॉक बनाएं। इस संदर्भ में विस्तारवार निर्धारित प्रारूप पर सूचना भरकर उपलब्ध कराएं, ताकि इसको अंतिम रूप दिया जा सके।
उन्होंने शनिवार को अपने कार्यालय में नर्सिंग होम एसोसिएशन, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के प्रतिनिधियों व नर्सिंग होम मालिकों के साथ बैठक की। कहा कि आमजन को कोरोना महामारी से बचाव के लिए टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित करें। मास्क का उपयोग करने, सोशल डिस्टेंनसिंग का पालन करने, नियमित अंतराल पर हाथ धोने व सैनिटाइजर का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जनपद में दवाइयों, आक्सीजन व अन्य सुविधाओं की कोई कमी नहीं है। अस्पतालों को जांच के लिए एंटीजन किट भी उपलब्ध कराई जाएगी। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अखिलेश मोहन, एसीएमओ डॉ. विश्वास चौधरी, अपर जिलाधिकारी नगर अजय तिवारी, डॉ. अजय उपाध्याय, आईएमए सचिव डॉ. मनीषा त्यागी, प्राइवेट नर्सिंग होम एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अम्बरीश पंवार, डॉ. तनुराज सिरोही, अप्सनोवा, अजय, धनवंतरी, रीता, जगदम्बा, सिरोही, होप, सेन्ट ल्यूक्स, जगत, आस्था, पारस सहित अन्य निजी अस्पतालों के मालिक और प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed