फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Separate demand for jewelry manufacturing units

जेवर निर्माता इकाइयों के लिए अलग स्थान की मांग

Fri, 18 Dec 2020 01:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 01:44 AM IST
विज्ञापन
Separate demand for jewelry manufacturing units
जेवर निर्माता इकाइयों के लिए अलग स्थान की मांग
विज्ञापन

मेरठ। एशिया में मशहूर मेरठ के हस्तनिर्मित जेवर बाजार को बढ़ाने के लिए कारोबारियों ने फ्लैटेड फैक्टरी कॉम्प्लेक्स की मांग की है। जेवर निर्माताओं, विक्रेताओं के अनुसार, अगर सरकार ध्यान दे तो मेरठ से जेवर का निर्यात बढ़ सकता है। बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सांसद के माध्यम से मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री से कॉम्प्लेक्स के लिए अलग जमीन की मांग उठाई।
सराफा कारोबारियों के अनुसार, राजस्व में मेरठ का सराफा कारोबार प्रमुख भूमिका निभाता है। लेकिन सराफा बाजार बहुत पुराना और गलियों में है। इस कारण बड़े ग्राहक व कंपनियां आने से कतराती हैं। अगर जेवर निर्माता इकाइयों को अलग से स्थान मिल जाए तो बाहरी कंपनियां सीधे निर्माताओं को ऑर्डर दे सकती हैं। इससे कारोबार व्यवस्थित होगा। ऐसा कॉम्प्लेक्स बनाया जाए, जहां एक साथ 50 से ज्यादा इकाइयां चल सकें। उत्पादों का डिस्प्ले हो सके। टेस्टिंग लैब की सुविधा भी मिले। बाहरी ग्राहक को एक ही स्थान पर सारी सुविधाएं मिलें।
विज्ञापन

बुलियन एसोसिएशन ने बंद पड़े एरा मॉल पर कॉम्प्लेक्स बनाने की मांग की। एरा मॉल सराफा बाजार और दिल्ली रोड दोनों से जुड़ा है। ऐसे में बाहर से आने वाले ग्राहकों को सुविधा होगी। मैट्रो और रैपिड आने के बाद यातायात भी सुगम होगा। एरा मॉल के अधिग्रहण के लिए कारोबारियों ने सांसद को पत्र लिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य बिंदु
- मेरठ में 50 हजार सराफा कारीगर
-200 से ज्यादा जेवर निर्माता इकाइयां संचालित
-महाराष्ट्र, बंगाल, गुजरात के कारीगर मेरठ में बनाते हैं जेवर
आगरा में बनेगा पहला फैक्टरी कॉम्प्लेक्स
कम जगह में अधिक से अधिक उद्योगों की स्थापना के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने फ्लैटेड फैक्टरी कॉम्प्लेक्स बनाने की योजना बनाई है। इसके तहत आगरा में पहला कॉम्प्लेक्स 125 करोड़ रुपये की लागत से बनाने की योजना है। चार मंजिला इस इमारत में एक साथ 68 इकाइयों का संचालन होगा। आगरा फाउंड्री नगर में यह कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा।

एरा मॉल में फ्लैटेड फैक्टरी कॉम्प्लेक्स बनाकर सराफा कारोबारियों को स्थान दिया जाए। इसके लिए बुलियन ने मांग की है। बाहर से आने वाले ग्राहकों को यहां दिक्कत नहीं होगी। जाम व असुरक्षा से नहीं जूझना पड़ेगा। कारोबार बढ़ेगा तो राजस्व भी बढ़ेगा।
-विजय आनंद अग्रवाल, महामंत्री, मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed