{"_id":"67dc6141825f624b8b095e84","slug":"senior-railway-technician-wireman-committed-suicide-by-hanging-himself-meerut-news-c-30-1-sah1001-145148-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: रेलवे के सीनियर टेक्नीशियन वायरमैन ने फंदे पर लटककर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: रेलवे के सीनियर टेक्नीशियन वायरमैन ने फंदे पर लटककर दी जान
Fri, 21 Mar 2025 12:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Fri, 21 Mar 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। रेलवे के सीनियर टेक्नीशियन वायरमैन मेरठ निवासी 35 वर्षीय संजय ने सरकारी आवास में फंदे पर लटककर जान दे दी। कॉलोनी में खेल रहे बच्चों ने शव को फंदे पर लटका देखा। पता लगते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा। पड़ोसियों ने बताया कि होली से पहले पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था।
सुरेश कुमार के बेटे संजय कुमार सहारनपुर में वर्ष 2019 से रेलवे विभाग के सीनियर टेक्नीशियन वायरमैन के पद पर कार्यरत थे। वह परिवार के साथ थाना सदर बाजार की रेलवे कॉलोनी भटियारी बाग में रहते थे। बृहस्पतिवार को संजय का शव उनके सरकारी आवास में लटका मिला। कॉलोनी के लोगों ने बताया कि सुबह के समय बच्चे खेल रहे थे। तभी वह संजय के घर में जा पहुंचे थे, जहां उन्हें देखा कि संजय फंदे पर लटका हुआ है। यह देखकर बच्चे घबरा गए और परिजनों को घर जाकर बताया। इसके बाद लोगों की भीड़ लग गई। आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि संजय का पत्नी के साथ होली से पहले झगड़ा हुआ था। उसके बाद से उसकी पत्नी और दस वर्षीय बच्चे को लेकर मायके चली गई थी। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि संजय 2008 में रेलवे भर्ती हुए थे। वह मूलरूप से मेरठ के रहने वाले है। इससे पहले वह कालका में तैनात थे।
-- -- -- --
-- घर में अकेले ही रह रहे थे संजय
होली पर पत्नी मायके चली गई थी। उसके बाद से संजय घर में अकेले ही रहते थे। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों से संजय ड्यूटी पर भी नहीं जा रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, साथ ही फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
-- -- -- --
पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है। परिजनों को जानकारी दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
व्योम बिंदल, एसपी सिटी