फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   sena ki vardi me

सेना की वर्दी में ठगी करने वाला दबोचा

Sat, 01 Oct 2016 04:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Sat, 01 Oct 2016 04:38 PM IST
विज्ञापन
sena ki vardi me
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
युवाओं से सेना में भर्ती कराने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी युवक को सोमवार की रात सीतापुर बाईपास के पास सेना के जवानों ने दबोच लिया। आरोपी के सेना की वर्दी में मिलने पर खुफिया एजेंसियों में हड़कंप मच गया। आरोपी मेरठ के जंगेठी गांव का निवासी है, जो सीतापुर में नाम बदलकर रह रहा था। खुफिया एजेंसियां, एटीएस, क्राइम ब्रांच और सैन्य अफसर आरोपी से पूछताछ कर रहे हैं। उसके पास से लैपटॉप, टैबलेट, मोबाइल और बाइक बरामद की गई है।
विज्ञापन

पकड़ा गया आरोपी मेरठ के कंकरखेड़ा थानाक्षेत्र के जंगेेठी गांव निवासी अनिल स्वामी पुत्र ब्रह्मपाल है। सीतापुर पुलिस ने बताया कि सोमवार रात अनिल आर्मी की वर्दी में घूम रहा था। सेना के जवानों ने उसे टोका तो वह हड़बड़ा गया। संदेह होने पर सेना के जवानों ने उसे पकड़ लिया। बाद में उसे कोतवाली पुलिस को सौंप दिया गया। यहां भी आरोपी पुलिस को भटकाता रहा। उधर, संदिग्ध के पकड़े जाने की सूचना पर खुफिया एजेंसियों के अलावा एटीएस, क्राइम ब्रांच और जिले के आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार वह सीतापुर के इस्माइल बाग स्थित मकान में महताब खान के नाम से किराए पर रह रहा था। उसके साथ यहां उसकी पत्नी भी रहती है। जांच एजेंसियों ने उसके पास से एक लैपटॉप, टैबलेट, दो फोन, एक सिंडीकेट बैंक का एटीएम, कुछ रुपये और बाइक बरामद की है। पूछताछ में पता चला कि वह सेना की वर्दी में रहकर लोगों को आर्मी में भर्ती कराने के नाम पर ठगता था। उसने अब तक कितने लोगों को ठगा है, इसकी जांच की जा रही है। साथ ही उसकी अन्य गतिविधियों की भी पड़ताल हो रही है।
विज्ञापन


कौन है लल्लन ठेकेदार, जांच में जुटी एजेंसियां
आरोपी का अब तक कोई आतंकी कनेक्शन नहीं मिला है। उसकी कई संदिग्ध गतिविधियां जांच के दायरे में हैं। सूत्र बताते हैं कि उसके पास से एक युवती की बैंक पासबुक बरामद हुई है। पता चला कि इस अकाउंट में एक व्यक्ति पैसा भेजा जाता है। आरोपी ने पैसे भेजने वाले का नाम लल्लन ठेकेदार बताया है। पुलिस के अनुसार जिस युवती की बाइक है, उसके बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी का पिता हिरासत में
कंकरखेड़ा। सीतापुर पुलिस ने मंगलवार को मेरठ पहुंचकर आरोपी के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की। बताया कि मामला सैन्य भर्ती के नाम पर लोगों को ठगने से जुड़ा है। आरोपी के पिता ने बताया कि अनिल करीब चार साल पूर्व सीतापुर में सेना भर्ती में शामिल होने गया था। वहीं उसने दूसरे समुदाय की युवती से कोर्ट मैरिज कर ली थी। जिसके चलते परिवार वालों ने भी उससे बातचीत बंद कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed