फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   sena ki jammen

सेना की जमीन पर रातोंरात कब्जे की कोशिश

Wed, 07 Dec 2016 12:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 07 Dec 2016 12:50 PM IST
विज्ञापन
sena ki jammen
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
फैज-ए-आम डिग्री कॉलेज के सामने सेना की जमीन पर रातोंरात अवैध कब्जे का प्रयास किया गया। पैठ बाजार लगाने के लिए यहां बल्लियां लगा दी गईं। चूना डालकर जमीन बांटने की तैयारी शुरू हो गई थी। सूचना पर कैंट बोर्ड अफसर और सदर थाना पुलिस पहुंची तो सैकड़ों की भीड़ यहां जमा थी। पुलिस ने उन्हें हटाने की कोशिश की तो लोगों ने विरोध किया। दो घंटे हंगामा चला। बाद में वीडियोग्राफी कराते हुए मशक्कत के बाद जमीन पर हुआ अतिक्रमण हटवाकर लोगों को खदेड़ दिया गया।
विज्ञापन

जली कोठी पर शुक्रवार को लगने वाला पैठ बाजार पुलिस प्रशासन ने बंद करा दिया था। जिसके बाद से ही पैठ दुकानदार पैठ के लिए जमीन की मांग कर रहे थे। कुछ की नजर फैज-ए-आम डिग्री कॉलेज के सामने खाली पड़ी जमीन पर थी। सोमवार आधी रात के बाद इस जमीन पर लोगों ने बल्लियां गाड़ दी। अपने तख्त, मेज आदि रखकर यहां डेरा जमाना शुरू कर दिया। जमीन पर चूना डालकर निशानदेही कर जमीन बांटी जाने लगी। मंगलवार सुबह कैंट बोर्ड तक यह जानकारी पहुंची तो खलबली मच गई। बोर्ड की सूचना पर सदर थाना पुलिस जब मौके पर पहुंची तो वहां सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा थी।
विज्ञापन

पुलिस ने भीड़ को कई बार वहां से हटने को कहा। लेकिन लोग जाने को तैयार नहीं थे। लिहाजा वहां जमा लोगों की पुलिसकर्मियों ने अपने मोबाइल से वीडियो बनाने के साथ फोटोग्राफी करनी शुरू कर दी। यह देख लोगों में अफरातफरी मच गई और लोग अपने तख्त, बल्लियां आदि उखाड़कर ले गए। कैंट बोर्ड की टीम भी मौके पर आ गई। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर तक यहां से सभी को हटा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सदर बाजार पंकज पंत ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग पैठ बाजार के लिए डिफेंस की जमीन पर बल्ली, तख्त डालकर अतिक्रमण की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस ने लोगों को वहां से हटवा दिया। कैँट बोर्ड की टीम भी आ गई थी।

50-70 रुपये प्रति मेज तय करने की चर्चा
भीड़ में शामिल लोगों में चर्चा थी कि कुछ लोगों ने इस जमीन पर पैठ बाजार का ठिया लगाने की जिम्मेदारी ली थी। इसके लिए प्रति मेज 50 से 70 रुपये के हिसाब से उनसे लेना तय हुआ था। यह भी अफवाह उड़ाई गई कि इस जमीन पर एक महिला मुकदमा जीत गई है। यह लोग कौन हैं, इस बारे में किसी को नहीं पता था।


गरीबों की झुग्गियां ही बनवा दो
हंगामे के वक्त पास में रहने वाली एक महिला भी मौके पर आ गई। उनका कहना था कि  इस जमीन पर गंदगी के ढेर लगे रहते हैं। यदि इस जमीन की सफाई नहीं हो सकती तो गरीबों की झुग्गियां ही यहां बनवा दो। कम से कम गंदगी तो नहीं रहेगी। एक रिक्शा चालक पुलिस से बहस पर उतर गया। पुलिस ने दोनों को समझाबुझाकर भेजा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed