फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Self-reliance is essential to make India a developed country: Arun Go

भारत को विकसित देश बनाने के लिए जरूरी आत्मनिर्भरता : अरुण गोविल

Wed, 08 Oct 2025 06:28 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 08 Oct 2025 06:28 PM IST
विज्ञापन
Self-reliance is essential to make India a developed country: Arun Go
मेरठ..कंवलजीत..आत्मनिर्भर भारत स्वदेसी अपनाओ को लेकर सर्किट हॉउस में प्रेसवार्ता करते सांसद अरु
सांसद और भाजपा नेताओं ने हर घर स्वदेशी और घर-घर स्वदेशी अभियान के बारे में दी जानकारी
विज्ञापन

लोगों से शत प्रतिशत स्वदेशी सामान के प्रयोग की अपील
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। भाजपा सांसद अरुण गोविल ने कहा कि भारत को विकसित देश बनाने के लिए आत्मनिर्भरता जरूरी है। मन में स्वेदशी का भाव आने पर देश आत्मनिर्भर बन जाएगा। इसके लिए मंडल स्तर से राष्ट्रीय स्तर तक अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से शत प्रतिशत स्वेदशी सामान का प्रयोग करने की अपील की।
सर्किट हाउस में बुधवार को आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को लेकर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा सांसद अरुण गोविल, सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, कमलदत्त शर्मा ने जानकारी दी। सांसद अरुण गोविल ने कि जीएसटी रिफॉर्म्स से स्वेदशी सामान के मूल्यों में कमी आई है। स्वदेशी के लिए अपने आपको तैयार करना होगा। आज दुनिया की बड़ी आईटी कंपनियों के सीईओ भारतीय है। आईटी समेत तमाम सेक्टरों में भारत आत्मनिर्भर बनता जा रहा है। माता-पिता को अपने बच्चों को संस्कार देने होंगे।
विज्ञापन

सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत का संकल्प देश की आत्मा को सशक्त करने का माध्यम बन चुका है। यह अभियान न केवल भारतीय उत्पादों को बढ़ावा देगा, बल्कि स्थानीय उद्यमियों, कारीगरों एवं युवाओं को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। इसके लिए कई कार्यक्रम स्वदेशी मेला, युवा व महिला सम्मेलन, व्यापारी सम्मेलन, संकल्प रथ व पद यात्राएं, विधानसभा सम्मेलन आदि आयोजित होंगे। इस अवसर पर संयोजक डॉ. वकुल रस्तोगी, सह संयोजक अमित मूर्ति, अजय गुप्ता, अजय भारद्वाज भराला, अमित शर्मा, पार्षद प्रवीण अरोड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed