फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Self-finance start registration

सेल्फ फाइनेंस के रजिस्ट्रेशन शुरू

Mon, 01 Aug 2016 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Mon, 01 Aug 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
Self-finance start registration
सीसीएसयू का लोगो। - फोटो : अमर उजाला
सीसीएसयू के एडमिशन पोर्टल पर रविवार शाम से ग्रेजुएशन सेल्फ फाइनेंस और प्रोफेशनल कोर्स के रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए। वहीं एलएलबी के रजिस्ट्रेशन शुरू होने में थोड़ा वक्त लगेगा। विवि के प्रेस प्रवक्ता डॉ. प्रशांत कुमार के मुताबिक पोस्ट ग्रेजुएशन के रजिस्ट्रेशन दो अगस्त शाम तक ओपन कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


रविवार शाम साढ़े सात बजे से ग्रेजुएशन सेल्फ फाइनेंस और प्रोफेशनल कोर्स के रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए, जो सात अगस्त तक चलेंगे। 12वीं पास छात्र-छात्राएं जल्द से जल्द अपना रजिस्ट्रेशन करा लें। जिन्होंने रजिस्ट्रेशन करा रखा है और किसी कॉलेज की मेरिट में नाम नहीं आया है। वह अपना रजिस्ट्रेशन ट्रांसफर कर सकते हैं। इसका कोई चार्ज नहीं लगेगा। रजिस्ट्रेशन ट्रांसफर करने के लिए कैंडीडेट अपनी लॉगिन आईडी में जाएं और वहां से कोर्स और कॉलेज बदल दें। उसका रजिस्ट्रेशन नंबर बदल जाएगा। पुराना रजिस्ट्रेशन नंबर ओपन मेरिट तक वैलिड रहेगा। पुराने रजिस्ट्रेशन से वह ओपन मेरिट में एडमिशन पाने की योग्यता रखेगा। बशर्ते सीट खाली हो। 
विज्ञापन


मान्यता को लेकर अपडेट सीट लटकी
पोस्ट
ग्रेजुएशन कोर्स और एलएलबी के रजिस्ट्रेशन शुरू होने में देरी की वजह सीटों का अपडेट नहीं होना और मान्यता है। विवि का मान्यता विभाग इस काम में जुटा है। अपडेट सीटों की संख्या नहीं मिलने की वजह से अभी रजिस्ट्रेशन ओपन नहीं किए जा रहे हैं। रजिस्ट्रेशन शुरू होने से पहले विवि को यह पता होना चाहिए कि किस विषय में कुल कितनी सीट हैं। उन सीटों और कॉलेज के आधार पर ही रजिस्ट्रेशन होने हैं। यूजी और पीजी के रजिस्ट्रेशन का काम 15 अगस्त तक पूरा होने उम्मीद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साढ़े तीन लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन हुए
मेरठ
और सहारनपुर मंडल में ट्रेडिशनल कोर्स में बीए, बीएससी और बीकॉम में साढ़े तीन लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन हुए हैं। ये रजिस्ट्रेशन करीब 37 हजार सीटों के लिए हुए हैं। विवि ने रजिस्ट्रेशन ट्रांसफर करने की सुविधा दी है। सेल्फ फाइनेंस और प्रोफेशनल कोर्स में नए रजिस्ट्रेशन होने से अधिक ट्रांसफर केस होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed