फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   self defence programm for girls

साहसी होंगी बेटियां तो पस्त होंगे मनचले

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
self defence programm for girls
साहसी बेटियों के सामने पस्त होंगे मनचले
विज्ञापन

मोदीनगर। अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत रविवार को गोविन्दपुरी स्थित नगर पालिका परिषद के सामुदायिक केन्द्र पर सामाजिक संस्था ऊर्जा फाउंडेशन के सहयोग से बेटियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। ट्रेनर व संस्था के अध्यक्ष जय कुमार बिंद्रा ने बच्चियों को बताया कि कैसे छोटी-छाटी तकनीक अपने दिमाग में रखने से विपत्ति के समय स्वयं की सुरक्षा की जा सकती है। साथ ही कहा कि इसके लिए आत्मविश्वास होना अति आवश्यक है। सेल्फ डिफेंस कैंप का उद्घाटन समाज सेवी विकास अग्रवाल ने किया। उन्होंने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि आज के समय में बेटियां किसी से कमतर नहीं है, बस लोगों के सोचने के नजरिये में फर्क है। आत्मरक्षा के लिए बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ऐसे कैंप लगते रहने चाहिए। कार्यक्रम में सैकड़ों बच्चियों ने बडे़ उत्साह के साथ हिस्सा लिया। बच्चियों में सेल्फ डिफेंस के प्रति काफी क्रेज दिखा। ऊर्जा फाउंडेशन की कोषाध्यक्ष रुचिका बिंद्रा ने कहा कि आत्मरक्षा के लिए बेटियों के साथ साथ महिलाओं को भी जूडो का प्रशिक्षण लेना आवश्यक है, ताकि किसी विषम परिस्थिति का डटकर सामना किया जा सके। संस्था की वालंटियर अंजली व सोनी ने कहा कि हमें जागरूक होना बहुत जरूरी है जागरूकता के अभाव में कभी कभी बड़ी घटनाएं घट जाती हैं। किसी भी परिस्थिति में हिम्मत नहीं हारनी चाहिए। इस अवसर पर जय कुमार बिंद्रा, कुसुम सोनी, सलोनी गुप्ता, अंजली श्रीवास्तव, विकास अग्रवाल, रुचिका बिंद्रा, कशिश, काजल, साजिया तथा ईशा आदि मौजूद रहीं।
1. समाज में विकृतियां बढ़ रहीं है, ऐसे में बच्चियों को आत्मरक्षा के लिए ट्रेनिंग अवश्य करनी चाहिए। अमर उजाला का यह प्रयास प्रशंसनीय है। - कुसुम सोनी, सचिव ऊर्जा फाउंडेशन
विज्ञापन

2. सेल्फ डिफेंस कैंप में जाकर कई तकनीक सीखने के साथ ही आत्मविश्वास भी बढ़ा। आगे भी ऐसे कैंप लगते रहने चाहिए। जब भी ऐसे कैंप होंगे तो मैं अपनी सहपाठियों के साथ उसमें अवश्य भाग लूंगी। - साजिया
विज्ञापन
विज्ञापन

3. ऐसे कैंप का आयोजन अच्छा प्रयास है। समाज में आए दिन तमाम घटनाएं सुनने को मिलती हैं। महिलाएं और बच्चियां आत्मरक्षा के गुर सीखकर आत्मविश्वास के साथ समाज के दानवों को सबक सिखाएंगी। - विकास अग्रवाल समाज सेवी
4. सेल्फ डिफेंस कैंप लगाकर बच्चियों को ट्रेंनिग देना बहुत अच्छा लगा। मैं ऐसे कैंप लगाने के लिए अमर उजाला के प्रयासों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। -जय कुमार बिंद्रा, अध्यक्ष ऊर्जा फाउंडेशन

5. महिलाएं हर चुनौती का सामना करने में सक्षम हैं। बस आवश्यकता है उन्हें सही मार्ग दिखाने की। ऐसे कैंप महिलाओं का हर स्तर पर विकास करते हैं। - रुचिका बिंद्रा कोषाध्यक्ष, ऊर्जा फाउंडेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed