फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Selection of the executive committee among cultural presentations

Meerut News: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच कार्यकारिणी का चयन

Thu, 12 Mar 2026 07:43 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Thu, 12 Mar 2026 07:43 PM IST
विज्ञापन
Selection of the executive committee among cultural presentations
कैलाश चंद्र गोयल बने भारत विकास परिषद योग शाखा के अध्यक्ष
विज्ञापन

मेरठ। भारत विकास परिषद योग शाखा ने बृहस्पतिवार को आईएमए हॉल में होली उत्सव और पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन किया। इसमें वर्ष 2026-27 के लिए शाखा के नए पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों और महिलाओं ने प्रस्तुतियां दीं। साथ ही 10 नए सदस्यों को शाखा में शामिल किया गया। समारोह का आरंभ और संचालन शाखा संस्थापक अशोक कुमार गुप्ता ने किया। कुमुद गुप्ता, बसंती त्यागी और सुनीता सिंह सहित सभी ने मिलकर वंदे मातरम का गायन किया। मंच का संचालन राधेश्याम गुप्ता ने किया। चुनाव अधिकारी आरके अरोड़ा ने वर्ष 2026-27 के लिए पदाधिकारियों का चुनाव संपन्न कराया।

कैलाश चंद्र गोयल को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नरेश चंद्र गुप्ता को सचिव और अमित गुप्ता को कोषाध्यक्ष के रूप में चुना गया। सुनीता सिंह को महिला सहभागिता के लिए नामित किया गया है। कार्यक्रम में क्षेत्रीय सचिव आलोक भटनागर, प्रांतीय अध्यक्ष सरल माधव, प्रांतीय मार्गदर्शक डॉ. एसके अग्रवाल, मुकेश चंद्र शर्मा और पुलिस अधीक्षक गॉड भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed