फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Selection of Players from MPS and Sophia for the Uttar Pradesh Junior Basketball Team

Meerut News: उत्तर प्रदेश जूनियर बास्केटबाल टीम में एमपीएस और सोफिया के खिलाड़ियों का चयन

Sun, 24 May 2026 07:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 07:06 PM IST
विज्ञापन
Selection of Players from MPS and Sophia for the Uttar Pradesh Junior Basketball Team
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। 76वीं जूनियर नेशनल बास्केटबाल चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश टीम की घोषणा की गई। प्रतियोगिता 22 से 29 मई तक पुडुचेरी में होगी। उत्तर प्रदेश की टीम में सोफिया और एमपीएस के खिलाड़ियों का चयन किया गया है।
मार्च में प्रयागराज में आयोजित उत्तर प्रदेश जूनियर राज्य चैंपियनशिप में कुल 18 पुरुष और 18 महिला बास्केटबाल खिलाड़ियों का चयन उत्तर प्रदेश टीम शिविर के लिए किया गया था। ट्रायल के आधार पर मेरठ के ओवेन और हर्षित तोमर का चयन पुरुष टीम में हुआ है। दोनों एमपीएस मेन विंग के छात्र हैं। वहीं अंशिका शर्मा और विधिता का चयन महिला टीम में हुआ है। अंशिका मेरठ पब्लिक गर्ल्स स्कूल शास्त्रीनगर की छात्रा है और विधिता सोफिया गर्ल्स स्कूल की छात्रा है।
विज्ञापन

खिलाड़ियों के चयन पर जिला बास्केटबाल एसोसिएशन मेरठ के अध्यक्ष सौरभ जैन और सचिव मिर्ज़ा बैग ने सभी को बधाई दी और उम्मीद जताई कि वे जूनियर नेशनल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन मेरठ के उपाध्यक्ष और मेरठ पब्लिक स्कूल ग्रुप के डायरेक्टर विक्रम शास्त्री ने भी बधाई दी। मेरठ पब्लिक स्कूल मेन विंग की प्रधानाचार्य अलका श्रीवास्तव और एमपीजीएस शास्त्रीनगर की प्रधानाचार्य सपना आहूजा ने कहा कि यह खिलाड़ियों और कोच की कड़ी मेहनत का परिणाम है। सोफिया गर्ल्स स्कूल की प्रधानाचार्य सिस्टर मीना ने भी चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed