फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Selection of 25 NCC cadets

Meerut News: 25 एनसीसी कैडेटों का चयन

Tue, 28 Jul 2026 06:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 06:20 PM IST
विज्ञापन
Selection of 25 NCC cadets
मवाना। गांव निलोहा स्थित श्री स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में सत्र 2026-27 के लिए एनसीसी प्रथम वर्ष के कैडेटों की नामांकन व भर्ती प्रक्रिया संपन्न हुई। जिसमें 25 का चयन हुआ।
विज्ञापन

चयन प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों की शारीरिक माप, बौद्धिक परीक्षण और विभिन्न शारीरिक गतिविधियों का गहन परीक्षण किया गया, जिसके उपरांत 25 उत्कृष्ट कैडेटों का चयन किया गया। भर्ती प्रक्रिया के साथ ही एनसीसी द्वितीय वर्ष के कैडेटों द्वारा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कॉलेज प्रांगण में पौधरोपण किया गया, जिसके अंतर्गत 30 छायादार व फलदार पौधे रोपे गए। प्रधानाचार्य वीरेंद्र सिंह और 73 यूपी बटालियन एनसीसी के सैन्य अधिकारियों की देख-रेख में पौधरोपण हुआ। इस अवसर पर सूबेदार मेजर कुलविंदर सिंह, सूबेदार चंचल सिंह, हवलदार झाबर मल यादव और एनसीसी अधिकारी प्रदीप कुमार यादव की उपस्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed