फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   seema puniya

सीमा को मिलेगा रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार

Sat, 27 Aug 2016 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Sat, 27 Aug 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
seema puniya
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
 रियो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली मेरठी बहू सीमा पूनिया को मुख्यमंत्री 29 अगस्त को लखनऊ में सम्मानित करेंगे। उन्हें रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार और दस लाख रुपये दिए जाएंगे। वहीं रियो से लौटने के बाद भी डिस्कस थ्रो की खिलाड़ी सीमा की तबियत ठीक नहीं है।
विज्ञापन

सीमा पूनिया ने बताया कि रियो से पदक न लाने का मलाल है। उन्होंने बताया कि तैयारी तो ठीक थी, लेकिन बीमार होने के कारण मौका हाथ से फिसल गया। सीमा पूनिया के कोच एवं पति अंकुश पूनिया ने बताया कि मुख्यमंत्री 29 अगस्त को पुरुस्कार देंगे।
विज्ञापन

पुरस्कार में 3 लाख 10 हजार की धनराशि के अलावा 10 लाख की आर्थिक सहायता दी जाएगी। लखनऊ से शुक्रवार को ही फोन के माध्यम से उन्हें जानकारी मिली है। अंकुश ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया है। कहा कि सीएम खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए यह अच्छी पहल कर रहे हैं। उनका कहना है कि यह इंडियन एथलेटिक्स फेडरेशन की गलती रही है, जो सीमा मेडल लेकर नहीं आयी। अगर कोच को साथ भेज दिया जाता तो मेडल जरूरत आता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed