फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Seema, married to Shaheen, thrown out of house for dowry

Meerut News: शाहीन से सीमा बनी विवाहिता को दहेज की खातिर घर से निकाला

Sun, 01 Oct 2023 02:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Oct 2023 02:17 AM IST
विज्ञापन
Seema, married to Shaheen, thrown out of house for dowry
सरधना (मेरठ)। धर्म परिवर्तन कर शाहीन से सीमा बनी विवाहिता ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई। पीड़िता ने पति सहित ससुराल वालों के खिलाफ थाना सरूरपुर में तहरीर दी।
विज्ञापन

कस्बा हर्रा निवासी शाहीन उर्फ सीमा पुत्री शमशाद ने बताया कि उसने अपने प्रेमी गांव फजलपुर तेड़ा, थाना बिनौली, जिला बागपत निवासी संदीप पवार की खातिर मुस्लिम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपनाया था और प्रेमी से शादी करते हुए शाहीन से सीमा देवी बन गई। उसके तीन बच्चे भी हैं। पीड़िता का आरोप है कि दहेज की खातिर ससुराल वाले उसे लगातार परेशान करते आ रहे हैं। तीन बच्चे होने के बाद भी ससुराल वालों की दहेज की मांग खत्म नहीं हुई। दहेज में पांच लाख रुपये लाने की मांग पूरी नहीं होने पर शुक्रवार को ससुरालियों ने उससे मारपीट की और हर्रा मोड़ पर फेंक कर चले गए। घायल अवस्था में उसने मायके पहुंचकर सारी बात बताई। इसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। पीड़िता ने दहेज लोभी ससुरालयों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है। पीड़िता का आरोप है कि थाना प्रभारी ने मामला बागपत का बताकर टरका दिया। पीड़िता ने कहा कि जबकि उसका मायका यहां पर है और उसे अपनी जान का खतरा है। यदि पुलिस ने उसकी तहरीर पर कार्रवाई नहीं की तो वह एसएसपी कार्यालय में शिकायत देगी। थाना प्रभारी निरीक्षक सरूरपुर देव सिंह रावत का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed