फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Seeing the blood-drawn wounded, the minister was angry, warned

ट्रेन हादसा : खून से लथपथ घायलों को देखकर भड़के मंत्री, दी चेतावनी

Mon, 21 Aug 2017 02:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Mon, 21 Aug 2017 02:35 PM IST
विज्ञापन
Seeing the blood-drawn wounded, the minister was angry, warned
घायलों से पूछताछ करते मंत्री

खतौली में रेल हादसे के बाद घायलों का हाल जानने के लिए शहर में रविवार को कैबिनेट मंत्री सतीश महाना, गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा और खाद्य एवं रसद मंत्री अतुल गर्ग ने मेडिकल, आनंद और एसडीएस ग्लोबल अस्पतालों का दौरा किया। इस दौरान मंत्रियों ने मेडिकल अस्पताल के प्राचार्य और दोनों अस्पतालों के प्रबंधकों से घायलों के उपचार में कोई कमी न आने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


मेडिकल अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती 14 घायलों का सतीश महाना और सुरेश राणा ने हालचाल पूछा। इमरजेंसी में चार घायलों के कपड़े न बदलने और खून से लथपथ घायलों को प्राथमिक उपचार में देरी होने पर वह भड़क गए। मंत्री सुरेश राणा ने चारों मरीजों के अविलंब कपड़े बदलने और उन्हें उपचार देने के निर्देश दिए। सीएमएस डॉ. अजीत चौधरी से उन्होंने मेडिकल की योजना और उपचार हेतु उठाए गए कदमों के बारे में जाना। चेतावनी दी कि यदि किसी भी घायल को चिकित्सीय सुविधा में जरा भी लापरवाही बरती तो परिणाम अच्छे नहीं होंगे। घायलों के उपचार में किसी भी प्रकार का व्यवधान बजट अथवा सरकारी मशीनरी की वजह से नहीं आना चाहिए। 24 घंटे चिकित्सकों की टीम इमरजेंसी और वार्डों में मौजूद रहनी चाहिए। प्रत्येक दो घंटे में घायलों की लिस्ट सहित उनके उपचार का ब्यौरा लखनऊ कार्यालय में भेजें। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अरुण वशिष्ठ, पूर्व एमएलसी डॉ. सरोजनी अग्रवाल, आलोक सिसौदिया, अजीत चौधरी, अजय भराला,  राजेश सिंह, आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

घायलों का उपचार सरकार की प्राथमिकता

Seeing the blood-drawn wounded, the minister was angry, warned
रेल हादसा

कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने कहा कि रेल हादसे में घायलों का उपचार प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। मेडिकल अस्पताल में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि घायलों के इलाज में किसी तरह की कोई कमी नहीं आने दी जायेगी। इसके लिए सरकारी और प्राइवेट दोनों अस्पतालों को सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। रेल हादसे पर उन्होंने कहा कि इसकी उच्चस्तरीय जांच गठित हो चुकी है। जांच निष्पक्ष होगी और दोषियों पर निश्चित ही कार्रवाई तय होगी। 

प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मेडिकल कॉलेज
डीएम समीर वर्मा ने सभी अस्पतालों के चिकित्सकों को निर्देश दिए हैं कि घायलों के उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें और उन्हें बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराएं। उन्होंने मेडिकल, कालेज, आनंद अस्पताल, जिला अस्पताल एवं एसडीएस ग्लोबल हास्पिटल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। इस दौरान एसएसपी मंजिल सैनी, एडीएम सिटी मुकेश चंद्र, सीएमओ डॉ. राजकुमार, नगर मजिस्ट्रेट एनपीएस एवं एसीएम ज्ञान प्रकाश मौजूद रहे।

344 ने कराए टिकट निरस्त
मेरठ। रविवार को पैसेंजर समेत मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों के बाधित होने से मेरठ सेक्शन से गुजरने वाली ट्रेनों के करीब 344 लोगों अपना रिजर्वेशन कैंसिल कराया। लोग सुबह से ही ट्रेनों की स्थिति की जानकारी करने सिटी व कैंट स्टेशन पर पहुंचते रहे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed