फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   See the kitchen , then eat

पहले रसोई देखें, फिर खाना खाएं

Sat, 03 Oct 2015 02:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 03 Oct 2015 02:10 AM IST
विज्ञापन
See the kitchen , then eat
अगर आप किसी होटल, ढाबे या रेस्त्रां में खाना खाने जा रहे हैं तो ध्यान रखें। आपको अधिकार है कि आप वहां कि रसोई को देखकर ही खाना आर्डर करें। रसोई में तैयार किए जा रहे खाद्य पदार्थों में साफ सफाई बरती जा रही है या नहीं। ऐसे में जहां आपको संतुष्टी होगी वहीं होटल रेस्त्रां भी ठीक से खाद्य पदार्थ बनाने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन


खाद्य एवं औषधि प्रशासन  (एफडीए) के अनुसार फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड एक्ट में स्पष्ट उल्लेख है कि रसोई में साफ सफाई होनी चाहिए और कंज्यूमर को भी यह जानने का अधिकार है कि जिस जगह पर वह खाना खा रहा है वहां सफाई है या नहीं? एफडीए कमिश्नर बीके सिंह ने खाद्य विभाग के अधिकारियों को आदेश दिया है कि वो स्थानीय स्तर पर अभियान चलाकर लोगों को प्रेरित करें कि वो खाने से पहले एक बार रसोई को जरूर देखें।
विज्ञापन


बीते दिनों नोएडा में हुई समीक्षा बैठक में होटल, रेस्त्रां और ढाबो पर परोसे जा रहे खाने की क्वालिटी का मुद्दा प्रमुखता से उठा। पश्चिमी यूपी के तमाम जिलों से पहुंचे खाद्य अधिकारियों से पूछा गया कि आप लोगों को क्या लगता है कि जितना पैसा चार्ज किया जाता है, उसके हिसाब से कंज्यूमर को शुद्ध खाना परोसा जा रहा है। जब आप लोग सैंपल भरने के लिए जाते हैं तो वहां पर रसोई में साफ सफाई मिलती है और क्वालिटी के मसाले खाने बनाने में इस्तेमाल किए जाते हैं? इस पर एफडीए के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि निरीक्षण के दौरान अधिकांश होटल, ढाबे और रेस्त्रां की रसोइयों में खामियां मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब पढ़ाई गई फूड सेफ्टी एक्ट की किताब

निरीक्षण के दौरान रसोई में गंदगी मिलने के जवाब पर कमिश्नर ने फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड एक्ट 2006 की बुक उठाई और अधिकारियों से शेड्यूल - 4 को पढ़ने को कहा। इसमें रसोई में साफ सफाई के साथ खाने बनाने वालों कर्मियों द्वारा बरती जानी वाली सफाई तक का उल्लेख है। कंज्यूमर को यह अधिकार है कि खाना खाने से पहले रसोई को देख सके। कमिश्नर ने शेड्यूल का जिक्र करते हुए निर्देश किया स्थानीय स्तर पर एफडीए जागरूकता अभियान चलाए, ताकि लोग जागरूक हों। निरीक्षण के दौरान अगर रसोई में गंदगी मिलती है तो कड़ी कार्रवाई करें।


सैंपलिंग के लिए चले अभियान
कमिश्नर ने होटलों में घटिया क्वालिटी का खाना परोसे जाने पर नाराजगी जताई। साथ ही कुछ प्रमुख खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग करने का निर्देश दिया है, जिसमें चावल, दाल, आटा, मसाले, घी, तेल, छेना, पनीर, सब्जियां और मिठाई शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed