सुरक्षा चाक-चौबंद: दशहरे पर ड्रोन से होगी निगरानी, 14 जोन और 32 सेक्टरों में बांटा मेरठ
दशहरे के त्योहार के मद्देनजर मेरठ में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस तैनात कर दी गई है। इसके अलावा तीन कंपनी पीएसी और आरआरएफ को भी तैनाती कर दी गई है।
विस्तार
मेरठ जिले में दशहरे के मद्देनजर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। संवेदनशील व अतिसंवेदनशील इलाकों में 32 प्वाइंटों पर पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। दशहरे के मेला स्थल पर उसके आसपास सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था करने के लिए रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों से भी स्थानीय पुलिस ने संपर्क किया है। इसके अलावा तीन कंपनी पीएसी और आरआरएफ को भी तैनाती कर दी गई है। दशहरे का पर्व पांच अक्टूबर को मनाया जाएगा।
दशहरे का पर्व बुधवार को मनाया जाएगा। इसके लिए शहर के तमाम इलाकों में धूमधाम से तैयारियां शुरू हो गई है। वैशाली मैदान शास्त्री नगर कंकरखेड़ा गंगानगर समेत कई मैदान में रावण पुतला दहन की पूरी की जा रही है। क्योंकि कोरोना के बाद इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस फोर्स अलर्ट मोड पर है।
यह भी पढ़ें: Murder: तूल पकड़ रहा दीपक हत्याकांड, धरने पर बैठे परिजन बोले- मुख्यमंत्री से बात कराओ, CBI से जांच कराओ
रामलीला कमेटियों से संपर्क
एडीजी और आईजी ने तमाम जिलों में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद मेरठ में भी एसएसपी ने तमाम पुलिस अधिकारियों के साथ मीटिंग कर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने का आदेश दिए है। रामलीला कमेटियों से संपर्क किया जा रहा है और तमाम जगहों पर सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था कराने के लिए आदेश दिए। इसके अलावा शहर और देहात को 32 सेक्टर और 14 जोन में बांट दिया है। सभी अतिसंवेदनशील स्थानों पर भारी फोर्स की तैनाती की जा रही है।
ड्रोन से की जाएगी निगरानी
उधर, एसएसपी रोहित सजवाण ने बताया कि दहशरे पर ड्रोन से भी निगरानी की जाएगी। ताकि कोई भी शरारती तत्व शांति व्यवस्था को बिगाड़ नहीं सकें। रावण दहन वाले स्थानों पर तीन कंपनी पीएसी और आरिफ की भी तैनाती की गई है। एसपी सिटी पीयूष सिंह ने बताया कि फोर्स को ड्यूटी लगा दी गई है। दो स्थानों पर शहर में फोर्स रिजर्व में रखी गई है। ताकि कोई भी घटना होने पर मूवमेंट किया जा सकें।
ऐसे रहेगा पुलिस बल
10 सीओ
22 इंस्पेक्टर
50 दारोगा
250 कांस्टेबल
03 कंपनी पीएसी और आरएएफ
14 जोन और 32 सेक्टरों में बांटा जनपद
उबैद...