{"_id":"6a624ba712cd3edb0d0079d0","slug":"security-guard-assaulted-in-dispute-over-opening-the-gate-meerut-news-c-42-1-smrt1030-106181-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: गेट खोलने के विवाद में सिक्योरिटी गार्ड से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: गेट खोलने के विवाद में सिक्योरिटी गार्ड से मारपीट
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। एनएच-58 स्थित सिवाया गांव के सामने कान्हा ग्रीन सिटी कॉलोनी में गेट खोलने को लेकर हुए विवाद में सिक्योरिटी गार्ड के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने कार सवार युवकों पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए दौराला थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
समौली रोड स्थित बंगला कॉलोनी निवासी दिनेश चंद्र अग्निहोत्री पिछले सात वर्षों से कान्हा ग्रीन कॉलोनी के मुख्य द्वार पर सिक्योरिटी गार्ड हैं। दौराला थाने पर दी तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार को एक सफेद कार कॉलोनी में पहुंची। नियम के अनुसार गार्ड ने चालक से पूछा कि उसे किसके यहां जाना है। आरोप है कि कार सवार युवक गाली-गलौज करने लगे और जबरन गेट खुलवाने का दबाव बनाने लगे। बाद में कॉलोनी निवासी एक महिला से फोन पर बात होने के बाद गेट खोल दिया गया। जाते समय युवक गार्ड को लौटकर देख लेने की धमकी देकर चले गए।
पीड़ित का आरोप है कि कुछ देर बाद आरोपी दोबारा लौटे। उनके साथ कॉलोनी निवासी महिला और उसका बेटा भी था। कार से उतरते ही आरोपियों ने गार्ड को धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया और लात-घूंसों से जमकर मारपीट की। शोर सुनकर मजदूर मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। आरोपियों में दो युवकों की पहचान दुल्हैड़ा और वलीदपुर निवासी के रूप में बताई गई है, जबकि एक अन्य की पहचान नहीं हो सकी। सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।