फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Security arrangements will be tight on Rakshabandhan

रक्षाबंधन पर चाक चौबंद रहेगी सुरक्षा व्यवस्था

Thu, 07 Aug 2025 02:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Thu, 07 Aug 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Security arrangements will be tight on Rakshabandhan
मेरठ। भाई और बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व नौ अगस्त को मनाया जाएगा। भाई अपनी बहनों के पास और बहनें सुविधानुसार रक्षासूत्र बांधने के लिए अपने भाइयों के पास जाती है। पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन

डीआईजी कलानिधि नैथानी ने बताया कि रेंज के चारों जिलों में पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के प्रबंध किए गए हैं। रक्षाबंधन पर 2550 पुलिसकर्मियों की डयूटी लगाई गई है। जनपदों में पांच अपर पुलिस अधीक्षक, 24 सीओ, 77 निरीक्षक, 568 उप निरीक्षक, 747 हेड कांस्टेबल, 812 कांस्टेबल, 317 होमगार्ड और एक कंपनी पीएसी की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही रेंज में 83 एंटी रोमियो स्कवायड बनाए गए हैं। मेरठ में 32, बुलंदशहर में 28, बागपत में 12 व हापुड़ में 11 स्कवायड सक्रिय हैं।
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर दस स्थानों पर मेले लगाए जाएंगे। मेरठ में 05 व जनपद हापुड़ में 05 मेलों का आयोजन होना प्रस्तावित है। डीआईजी ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व के कुछ दिन पूर्व से ही बाजार रक्षासूत्रों एवं मिठाइयों की बिक्री के लिए देर रात्रि तक खुले रहते हैं, जिससे बाजारों में आवागमन के रास्तों में महिलाओं की अधिक भीड़ होने के कारण छेड़-छाड़, चेन स्नैचिंग, लूट आदि की घटनाओं के घटित होने की आशंका बढ़ जाती है, जिसके लिए पुलिस प्रबंध कर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed