{"_id":"68b71f5e844e8937370081e4","slug":"secretary-and-accountant-suspended-for-rigging-in-fertilizer-distribution-kithor-news-c-73-1-smrt1029-104973-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद वितरण में धांधली पर सचिव व आंकिक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद वितरण में धांधली पर सचिव व आंकिक निलंबित
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा (मेरठ)। खरखौदा में खाद गोदाम पर बिक्री व धांधली की सूचना के बाद जिला कृषि अधिकारी ने निर्देश पर समिति पर कार्यरत सचिव रविंद्र कुमार यादव और आंकिक अनिल कुमार शर्मा को निलंबित किया है। दोनों पर उर्वरक बिक्री की धनराशि 2,81,897 रुपये समय पर जमा न करने आदि का आरोप है। इस मामले में सहायक विकास अधिकारी रजनी चतुर्वेदी को जांच सौंपी गई है।
कस्बा खरखौदा में बी पैक्स नंबर एक पर उर्वरक वितरण कार्य में अनियमितता की सूचना मिलने के बाद जिला कृषि अधिकारी के आदेश पर अपर जिला सहकारी अधिकारी और सहायक विकास अधिकारी ने 29 अगस्त को केंद्र पर छापा मारा था। अनियमितताएं मिलने पर सहायक निबंधक सहकारिता दीपक कुमार ने निलंबन की कार्रवाई की है। निलंबित अवधि में सचिव बी पैक्स खरखौदा नंबर एक पर ही संबद्ध रहेंगे। बी पैक्स पश्चिम के सचिव जयशंकर पांडे को अपने कार्यों के साथ बी पैक्स खरखौदा नंबर एक की भी जिम्मेदारी दी गई है।