फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Secret Navratri puja of Magh month begins at Jayanti Mata Temple

Meerut News: जयंती माता मंदिर में माघ माह की गुप्त नवरात्रि पूजा शुरू

Mon, 19 Jan 2026 10:00 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 19 Jan 2026 10:00 PM IST
विज्ञापन
Secret Navratri puja of Magh month begins at Jayanti Mata Temple
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हस्तिनापुर। माघ महीने की गुप्त नवरात्रि के प्रथम दिन ऐतिहासिक नगरी के पांडव टीले पर स्थित प्राचीन जयंती माता शक्तिपीठ मंदिर में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई।
गुप्त नवरात्रि के शुभारंभ पर मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचने लगे। मंदिर के संस्थापक अध्यक्ष सुदेश कुमार ने बताया कि गुप्त नवरात्रि का जयंती माता मंदिर में विशेष महत्व है। इन नौ दिनों में देवी की आराधना गुप्त रूप से की जाती है, जिससे साधना और तप का फल प्राप्त होता है। उन्होंने बताया कि यह मंदिर महाभारत कालीन माना जाता है।
विज्ञापन

गुप्त नवरात्रि के पहले दिन पूर्व विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) सरोजनी अग्रवाल मंदिर पहुंचीं और माता जयंती के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने माता से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर के आचार्य मुकेश शांडिल्य ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई। पूजा के दौरान देवी के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने माता को चुनरी, नारियल, फूल और प्रसाद अर्पित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed