फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दूसरा चरण : जानिए, शाम पांच बजे तक कितने फीसदी हुआ मतदान

Wed, 15 Feb 2017 08:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Wed, 15 Feb 2017 08:58 PM IST
विज्ञापन
second step live:  How many percent of the vote to 11 am
वोट डालने के लिए लाइन में लगी महिलाएं
उत्तर प्रदेश के 11 जिलों की 67 सीटों पर बुधवार सुबह 7:00 बजे से मतदान शुरु हुआ और शाम पांच बजे तक वोटिंग हुई। शाम पांच बजे तक 65.5 फीसदी मतदान हुआ। दोपहर तीन बजे तक 53 फीसदी मतदान हुआ और इससे पहले एक बजे तक 41 फीसदी मतदान हुआ था जबकि सुबह 11 बजे तक 25 प्रतिशत मतदान हुआ था। 

बिजनौर जिले में सुबह 9 बजे तक 12 प्रतिशत वोटिंग

second step live:  How many percent of the vote to 11 am
वोट डालने के लिए लाइन में लगी महिलाएं

सहारनपुर में रिकॉर्डतोड़ 71 फीसदी मतदान हुआ। सभी सातों सीटों पर अलग-अलग मतदान का प्रतिशत-

1. बेहट विधानसभा सीट पर 9 बजे तक 12 फीसदी, 11 बजे तक 29 फीसदी, 1 बजे तक 46 प्रतिशत, 3 बजे तक 61 फीसदी और शाम पांच बजे तक 71 फीसदी मतदान हुआ। 
                                                                                                                                     
2. नकुर सीट पर 9 बजे तक 15.60 फीसदी, 11 बजे तक 24.32  फीसदी, 1 बजे तक 51.56 फीसदी और तीन बजे तक 72.05.03 फीसदी, और शाम पांच बजे तक 72.5 फीसदी मतदान हुआ। 

3. सहारनपुर नगर सीट पर 9 बजे तक 10 फीसदी, 11 बजे तक 26 फीसदी, 1 बजे तक 42 फीसदी  और तीन बजे तक 55 फीसदी, और शाम पांच बजे तक 65.2 फीसदी, और शाम पांच बजे तक 65.2 फीसदी मतदान हुआ।

4. सहारनपुर सीट पर 9 बजे तक 11 फीसदी, 11 बजे तक 25 फीसदी, 1 बजे तक 49 फीसदी और तीन बजे तक 63 फीसदी, और शाम पांच बजे तक 72 फीसदी मतदान हुआ। 
 
5. देवबंद सीट पर 9 बजे तक 10 फीसदी, 11 बजे तक 25 फीसदी, 1 बजे तक 49 फीसदी और तीन बजे तक 60 फीसदी, और शाम पांच बजे तक 71 फीसदी मतदान हुआ।

6. रामपुर सीट पर 9 बजे तक 10 फीसदी, 11 बजे तक 24 फीसदी, 1 बजे तक 47 फीसदी और तीन बजे तक 59 फीसदी, और शाम पांच बजे तक 72 फीसदी मतदान हुआ।

7. गंगोह सीट पर 9 बजे तक 12 फीसदी, 11 बजे तक 24 फीसदी, 1 बजे तक  45 फीसदी और तीन बजे तक 61 फीसदी, और शाम पांच बजे तक 71 फीसदी मतदान हुआ।

सहारनपुर में मतदान समय से शुरू हुआ। कुछ बूथों पर ईवीएम में दिक्कत के चलते थोड़ी देर प्रभावित रहा मतदान। आवास विकास के जैन कॉलेज बूथ पर निरीक्षण करते एसएसपी लव कुमार। सहारनपुर-बीजेपी प्रत्याशी राजीव गुम्बर ने किया मतदान।

सहारनपुर में मतदान समय से शुरू हुआ

second step live:  How many percent of the vote to 11 am
वोट डालने पहुंची महिलाएं

बिजनौर में शाम पांच बजे तक कुल 67.01 फीसदी मतदान हुआ। सभी सीटों पर इस प्रकार- नजीबाबाद में 66.86 फीसदी, नगीना में 63.60 फीसदी, बढ़ापुर में 68.16 फीसदी, धामपुर में 67.28, नहटौर में 64.24, बिजनौर में 69.68, चांदपुर में 72.64 और नूरपुर में 67 फीसदी मतदान ह‌आ। तीन बजे तक 57.09 फीसदी मतदान हुआ था। इससे पहले 11 बजे तक 27 फीसदी वोटिंग हुई थी। सबसे ज्यादा पोलिंग चांदपुर विधानसभा में सुबह 9 बजे तक 18 प्रतिशत वोटिंग हो गई। सबसे कम मतदान नहटौर विधानसभा में 9 प्रतिशत दर्ज हुआ। बिजनौर के राजकीय इंटर कॉलेज बूथ पर लाइट न होने से मतदान 15 मिनट लेट शुरू हुआ था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले दो घंटे में 11.21 फीसदी मतदान हुआ

second step live:  How many percent of the vote to 11 am
घायल युवक

बिजनौर के बढ़ापुर विधानसभा के ग्राम सरफूदीन नगर में दो पार्टी के कार्यकर्ता आपस में भिड़े। मतदान की लाइन में लगे व्यक्तियों को बसपा कार्यकर्ताओं के समझाने पर विवाद हुआ। दोनों पक्ष के 7 लोग घायल हुए।

विज्ञापन

बिजनौर सब्जी मंडी में आग लगी

second step live:  How many percent of the vote to 11 am
सब्जी मंडी में आग लगी

बिजनौर सब्जी मंडी में लगी आग।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed