फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Second notice issued for closure of Kinauni Mill crushing season

Meerut News: किनौनी मिल पेराई सत्र का बंदी का दूसरा नोटिस जारी

Tue, 31 Mar 2026 09:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 09:19 PM IST
विज्ञापन
Second notice issued for closure of Kinauni Mill crushing season
रोहटा। जानकारी देते गन्ना महाप्रबंधक जयवीर ​सिंह। संवाद
रोहटा। बजाज शुगर मिल किनौनी ने अपने पेराई सत्र का बंदी का दूसरा नोटिस मंगलवार को जारी कर दिया है। चीनी मिल ने अपने 149 दिन के पेराई काल में 1.43 करोड़ क्विंटल गन्ने की पेराई करते हुए 11.21 प्रतिशत की औसत रिकवरी पर 15.88 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। जो गत वर्ष की अपेक्षा 20 लाख क्विंटल गन्ने की कम पेराई की है। बजाज शुगर मिल किनौनी के महाप्रबंधक गन्ना जयवीर सिंह ने बताया कि मिल में कई दिनों से बहुत कम मात्रा में गन्ने की आपूर्ति हो रही है। मंगलवार को मात्र 42 हजार क्विंटल गन्ने की ही क्रय केंद्रों पर खरीद की गई है। चीनी मिल को बीच-बीच में बंद कर चालू करना पड़ रहा है। इसलिए मिल प्रबंधन ने मिल बंदी का शुक्रवार का दूसरा नोटिस जारी कर दिया है। जिला गन्ना अधिकारी बृजेश पटेल ने कहा कि गांवों में टीमें भेजकर खड़े गन्ने का सर्वे कराया जा रहा है। चीनी मिल समस्त गन्ने की पेराई करने बाद ही बंद होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed