फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Second accused arrested for firing on youth

युवक पर फायरिंग करने का दूसरा आरोपी गिरफ्तार

Tue, 02 Sep 2025 02:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Second accused arrested for firing on youth
मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र में हापुड़ अड्डे पर जब्बार बिल्डिंग के पास छह अगस्त की रात युवक पर फायरिंग करने के दूसरे आरोपी अकरम उर्फ अमन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जब्बार बिल्डिंग निवासी बिलाल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि छह अगस्त की रात करीब एक बजे वह कोतवाली क्षेत्र के पूर्वा निहाल निवासी अमजद उर्फ शिब्बू और उसके भाई अकरम उर्फ अमन के साथ घर के पास बैठा था। तभी दोनों उससे गाली-गलौज करने लगे। वह उठकर जब्बार बिल्डिंग में चला गया।
विज्ञापन

आरोपी उसके पीछे आ गए। बिलाल ने विरोध किया तो शिब्बू ने तमंचा निकालकर उस पर गोली चला दी। किसी तरह वह बच गया। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग आए तो दोनों आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि 10 अगस्त को आरोपी अमजद को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया गया था। सोमवार को अकरम उर्फ अमन को नौचंदी मैदान से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed