फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Search for stolen car from Delhi in Sotiganj

दिल्ली से चोरी कार की सोतीगंज तक मची ढूंढ

Tue, 26 Oct 2021 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Search for stolen car from Delhi in Sotiganj
दिल्ली से चोरी कार की सोतीगंज में तलाश
विज्ञापन

मेरठ। दिल्ली से चोरी हुई कार की सोमवार को सोतीगंज में करीब दो घंटे तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। सदर बाजार पुलिस से सोमवार सुबह दिल्ली पुलिस के एक एसएचओ ने संपर्क किया। एसएचओ ने बताया कि थाना लोधी रोड अंतर्गत लोधी गार्डन से सुबह सात बजे सफेद रंग की क्रेटा कार चोरी हुई है। कार एक बड़े अफसर की है, जिसमें कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज भी रखे हैं।
सोतीगंज बाजार में चोरी की गाड़ियां कटती हैं, वहां निगरानी शुरू करा दें। कार गौतमनगर नई दिल्ली निवासी शालिनी चौधरी के नाम है और 2018 में रजिस्टर्ड हुई है। सूचना मिलते ही सदर थाने की कई टीमें सोतीगंज पहुंच गईं और गलियों में भी कार ढूंढी लेकिन नहीं मिली।
विज्ञापन

पुराने पार्ट्स की बिक्री पर पड़ा असर
कई माह से पुलिस सोतीगंज में लगातार कार्रवाई कर रही है। कुछ दुकानदारों का कहना है कि इससे कार और बाइक के पुराने पार्ट्स की बिक्री पर असर पड़ा है। लोग यहां खरीदारी करने से बच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
वाहन चोरी के मामले में सोतीगंज बदनाम है। इसी के चलते दिल्ली से चोरी कार की तलाश सोतीगंज में की गई, लेकिन का नहीं बरामद हुई। - सूरज राय, एएसपी कैंट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed