{"_id":"6abfee891f5821eb33069413","slug":"search-continues-for-constable-accused-of-sexual-exploitation-teenagers-age-will-also-be-verified-meerut-news-c-72-1-mct1011-160432-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: संशोधित समाचार<bha>--<\/bha>यौन शोषण के आरोपी सिपाही की तलाश जारी, किशोरी की उम्र की भी होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: संशोधित समाचार<bha>--</bha>यौन शोषण के आरोपी सिपाही की तलाश जारी, किशोरी की उम्र की भी होगी जांच
विज्ञापन
- जन्म प्रमाण पत्र जांच में फर्जी मिलने का दावा, आज मेडिकल से तय होगी उम्र
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र की राष्ट्रीय स्तर की फुटबॉल खिलाड़ी किशोरी से यौन शोषण के आरोप में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद आरोपी सिपाही शुभम तोमर की गिरफ्तारी के लिए कंकरखेड़ा पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस जांच में किशोरी की ओर से प्रस्तुत किया गया नगर निगम का जन्म प्रमाण पत्र फर्जी पाए जाने की बात सामने आई है। अब पुलिस किशोरी से दस्तावेज के संबंध में पूछताछ करेगी। आज शनिवार को किशोरी का मेडिकल कराया जाएगा और स्कूल के प्रधानाचार्य के बयान भी दर्ज किए जाएंगे। इसके बाद मेडिकल रिपोर्ट और उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर उसकी वास्तविक उम्र निर्धारित करने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
लोहियानगर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी किशोरी ने कंकरखेड़ा थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया था कि मार्च 2026 में स्नैपचैट के जरिये उसकी मुलाकात कंकरखेड़ा निवासी सिपाही शुभम तोमर से हुई थी। बातचीत बढ़ने के बाद आरोपी ने उसे आगरा बुलाया। किशोरी का आरोप है कि वहां एक होटल में उसके साथ यौन शोषण किया गया। उसने 13 अगस्त को भी आरोपी पर घर बुलाकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया था। किशोरी के मुताबिक, शादी की बात कहने पर सिपाही ने उसे तमंचा दिखाकर गोली मारने की धमकी दी।
किशोरी ने पुलिस को अपनी उम्र से संबंधित जन्म प्रमाण पत्र भी उपलब्ध कराया था। पुलिस के अनुसार, जांच में यह प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया। अब यह पता लगाया जा रहा है कि दस्तावेज किसने और किस आधार पर तैयार कराया था। पुलिस आज स्कूल प्रधानाचार्य से किशोरी के शैक्षिक और जन्म संबंधी अभिलेखों के बारे में जानकारी लेगी। साथ ही किशोरी के बयान भी दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, उम्र से जुड़े सभी दस्तावेजों और मेडिकल रिपोर्ट का परीक्षण करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि आरोपी सिपाही की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा। मामले में विवेचना के दौरान सामने आने वाले सभी तथ्यों और दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
दरोगा मां होने से उठे सवाल, पुलिस ने कहा- जांच जारी
आरोपी सिपाही की मां संजोग तोमर यूपी पुलिस में दरोगा हैं। इस वजह से भी मामले को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष विवेचना की जा रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम लगातार दबिश दे रही है।
-- -- -- -- -- -- -- -- --