{"_id":"6a1d7e5c5cb8662bdf0bfeb9","slug":"sdm-reached-ganeshpur-and-listened-to-the-problems-of-the-farmers-meerut-news-c-40-1-smrt1041-112514-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: गणेशपुर पहुंचकर एसडीएम ने सुनीं किसानों की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: गणेशपुर पहुंचकर एसडीएम ने सुनीं किसानों की समस्याएं
विज्ञापन
भाकियू भानु के पदाधिकारियों से गांव गणेशपुर पहुंचकर ज्ञापन लेते एस डी एम। (स्त्रोत संगठन) मवाना
- संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर सात दिनों के भीतर समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। मेरठ–लखनऊ एक्सप्रेसवे से प्रभावित किसानों एवं तहसील सदर मेरठ में लंबित राजस्व मामलों को लेकर प्रस्तावित महापंचायत के संबंध में भारतीय किसान यूनियन भानु के प्रदेश अध्यक्ष (युवा) पश्चिमी उत्तर प्रदेश अमित त्यागी गणेशपुर के आवास पर उपजिलाधिकारी ने पहुंचकर किसानों की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन प्राप्त किया।
ज्ञापन में एक्सप्रेसवे से प्रभावित किसानों के लंबित मुआवजे का भुगतान, भूमिहीन किसानों के परिवारों को रोजगार, कृषि वाहनों को टोल टैक्स से मुक्त करने, स्थानीय निवासियों को टोल फ्री पास जारी करने, क्षतिग्रस्त ग्रामीण सड़कों की मरम्मत, सिंचाई व्यवस्था बहाल करने और अधिग्रहण में हुई कथित अनियमितताओं की जांच सहित 20 सूत्रीय मांगें प्रमुख रूप से शामिल हैं।
इसके अलावा तहसील सदर मेरठ में लंबित दाखिल-खारिज, भूमि पैमाइश, चकमार्ग, नाली विवाद, खतौनी नाम शुद्धिकरण एवं अन्य राजस्व मामलों के शीघ्र निस्तारण की मांगों को लेकर सोमवार को होने वाले धरने में शामिल होने मेरठ जाना था। उससे पहले ही सुबह उपजिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह गांव गणेशपुर अमित त्यागी के आवास पर पहुंचे और किसानों की समस्याओं को सुनते हुए संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर सात दिनों के भीतर समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया। उन्होंने समस्याओं के संबंध में ज्ञापन भी लिया। इस अवसर पर पुनीत त्यागी, अंकित गुर्जर, नितिन, प्रदीप, राधेश्याम त्यागी, सोमेंद्र, नितिन धामा, विकास, अंशुल कुमार, राहुल शास्त्री आदि उपस्थित रहे।