{"_id":"6a16f8362cd8bfe57204823c","slug":"sd-sadar-beat-dav-5-3-meerut-news-c-72-1-mct1009-153908-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: एसडी सदर ने डीएवी को 5-3 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: एसडी सदर ने डीएवी को 5-3 से हराया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सनातन धर्म इंटर कालेज में चल रहे हॉकी समर कैंप में बुधवार को एक हॉकी मैच खेला गया। इसमें एसडी सदर और डीएवी सदर की टीम के बीच एक मैच खेला गया। इसमें एसडी सदर की टीम ने 5-3 से मुकाबला अपने नाम किया।
एसडी सदर की टीम ने शुरू से ही आक्रामक खेल का रुख अपनाया। एसडी सदर टीम की ओर से मोना शर्मा, कृष्णा ढींगरा, कार्तिक, वंश सिंगल और वंश तोमर ने निर्णायक गोल किए। डीएवी सदर टीम की ओर से नवनीत सैनी, रुद्र प्रताप सिंह व मयंक ने अपनी टीम के लिए एक-एक गोल किया। मैच के बाद हॉकी प्रशिक्षक जोगेंद्र सिंह ने विजेता टीम के सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि हॉकी लीग में अगला मुकाबला बृहस्पतिवार शाम 5 बजे से खेला जाएगा। संवाद