फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   SD Sadar and Rose Mary teams won the hockey matches

Meerut News: एसडी सदर और रोज मैरी टीम ने हॉकी मैच जीते

Tue, 14 Oct 2025 06:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 06:27 PM IST
विज्ञापन
SD Sadar and Rose Mary teams won the hockey matches
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। सनातन धर्म इंटर कॉलेज सदर के मैदान पर चल रही अंडर-12 और अंडर-14 हॉकी प्रतियोगिता में मंगलवार को दो मैच हुए। इसमें एसडी सदर और रोजमैरी की टीम ने जीत प्राप्त की। प्रतियोगिता में अंडर-12 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला विजन एकेडमी की टीम और एसडी सदर टीम के बीच खेला गया। हॉकी प्रशिक्षक जोगिंदर सिंह के अनुसार दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने उम्दा खेल का प्रदर्शन किया। पहले हाफ समय में विजन एकेडमी की टीम एक गोल से आगे बढ़त बनाकर खेल रही थी।

हाफ समय के बाद एसडी सदर टीम के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल का रुख अपनाया और दो गोल किए। अपनी टीम को 2-1 से जीत दिलाई । विजन एकेडमी टीम टीम की ओर से सोनू शर्मा ने अपनी टीम के लिए गोल किए। एसडी सदर टीम की ओर से वंश गिरी, कृष्णा ढींगरा ने अपनी टीम के लिए गोल किए। वहीं अंडर-14 वर्ग का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला रोज मैरी टीम एवं लिटिल स्टार टीम संग खेला गया। इस मैच में रोजमैरी टीम ने लिटिल स्टार टीम को 1-0 से पराजित किया। रोजमैरी टीम की ओर से यश कुमार ने निर्णायक गोल दागा । प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 16 अक्टूबर को खेला जाएगा। मैच के पश्चात प्रधानाचार्य अरुण कुमार गर्ग, हॉकी प्रशिक्षक जोगिंदर सिंह ने विजेता टीमों का हौसला बढ़ाया। फाइनल विजेता टीमों को आकर्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed