{"_id":"6715a0273eedbbd8a00c7357","slug":"sd-sadar-and-cab-won-their-matches-meerut-news-c-72-1-mrt1058-123225-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: एसडी सदर और सीएबी ने अपने मैच जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: एसडी सदर और सीएबी ने अपने मैच जीते
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सनातन धर्म इंटर काॅलेज में चल रही हॉकी प्रतियोगिता के दौरान रविवार को दो मैच खेले गए। इसमें एसडी सदर और सीएबी ने अपने-अपने मैच जीतकर टूर्नामेंट में बढ़त हासिल की। पहले मैच में एसडी सदर ने क्लासिक इलेवन को 3-1 से हराकर जीत हासिल की। एसडी सदर टीम की ओर से मैच के 10वें मिनट में राघव प्रजापति, 22वें मिनट में दीपक कुमार, 40वें मिनट में कार्तिक यादव ने अपनी टीम के लिए गोल दागे। क्लासिक इलेवन की ओर से एकमात्र गोल अमन शर्मा ने किया।
प्रतियोगिता का दूसरा मुकाबला सीएबी इंटर कॉलेज व स्टार ब्लू की टीम के बीच खेला गया। इसमें सीएबी इंटर कॉलेज की टीम ने स्टार ब्लू टीम को 2-0 से पराजित किया। सीएबी इंटर कॉलेज की ओर से मैच के 15वें मिनट में ईशू और मैच के 21वें मिनट में अंश ने अपनी टीम के लिए गोल किए। वहीं, स्टार ब्लू की ओर से किसी खिलाड़ी ने गोल नहीं किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य आदित्य प्रकाश सक्सेना, हॉकी प्रशिक्षक जोगिंदर सिंह ने विजेता और उपविजेता टीमों का उत्साहवर्धन किया। निर्णायक कौशल चौधरी, हर्षल शर्मा रहे। प्रतियोगिता के अन्य मुकाबले सोमवार को खेले जाएंगे।