फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   SD Sadar and CAB teams made it to the semi-finals

Meerut News: एसडी सदर और सीएबी की टीम ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

Sun, 18 Jan 2026 06:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 06:59 PM IST
विज्ञापन
SD Sadar and CAB teams made it to the semi-finals
अमर उजाला...एसडी सदर इंटर कालेज में आयोजित हाकी टूर्नामेंट में सीएबी इंटर कालेज (येलो टीशर्ट) औ
- सनातन धर्म इंटर काॅलेज में चल रही रणबीर सिंह मेमोरियल हॉकी प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सनातन धर्म इंटर कॉलेज सदर के मैदान पर चल रही हॉकी प्रतियोगिता में रविवार को क्वार्टर फाइनल के दो मुकाबले खेले गए। इसमें एसडी सदर और सीएबी की टीम ने मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
पहला मुकाबला एसडी सदर टीम व डीएवी कॉलेज टीम के बीच खेला गया। संघर्षपूर्ण खेले गए मैच में एसडी सदर टीम ने डीएवी टीम को 3-1 से पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। एसडी सदर टीम से कृष्णा लोधी, मयंक प्रजापति, लक्की वर्मा ने अपने टीम के लिए एक-एक गोल किया। डीएवी टीम की ओर से वरुण शर्मा ने एकमात्र गोल अपनी टीम के लिए किया।
विज्ञापन

दूसरा मुकाबला सीएबी कॉलेज टीम और डीएन कॉलेज टीम के बीच खेला गया। इसमें सीएबी कॉलेज की टीम से अनुराग ठाकुर ने तीन गोल दागकर हैट्रिक बनाई और अपनी टीम को 3-0 से जीत दिलाई I मैच से पूर्व मुख्य अतिथि डॉक्टर अर्जित विहान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। मैच के निर्णायक अर्पित शर्मा, आर्यन रहे। प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले सोमवार को 3:00 बजे से खेले जाएंगे। फाइनल मुकाबला मंगलवार को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed