{"_id":"6a4913d33cbc5e1cc9014478","slug":"sd-blue-defeated-little-star-team-3-2-meerut-news-c-72-1-mct1009-155680-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: एसडी ब्लू ने लिटिल स्टार टीम को 3-2 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: एसडी ब्लू ने लिटिल स्टार टीम को 3-2 से हराया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सनातन धर्म इंटर कॉलेज सदर के मैदान पर चल रहे हॉकी टूर्नामेंट में शनिवार को एसडी ब्लू टीम और लिटिल स्टार टीम के बीच मैच खेला गया। इसमें एसडी ब्लू की टीम ने 3-2 मैच जीता।
सब जूनियर वर्ग में खेले गए मैच में दोनों ही टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। एसडी ब्लू टीम की ओर से मैच के 19वें मिनट में कृष्ण लोधी, 24वें मिनट में मयंक त्यागी, 34वें मिनट में चैतन्य सोलंकी ने अपनी टीम के लिए गोल किए। लिटिल स्टार टीम की ओर से राघव सिवल व मुस्तफा ने अपनी टीम के लिए गोल किया। प्रशिक्षक जोगेंद्र सिंह ने बताया कि इस माह में माध्यमिक विद्यालयी हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इसके लिए टूर्नामेंट कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रविवार को जूनियर वर्ग का मुकाबला शाम पांच बजे खेला जाएगा। प्रतियोगिता का समापन छह जुलाई को होगा। इसके बाद सभी टीमों को सम्मानित किया जाएगा।