{"_id":"68d14cad63381c83fc0fec58","slug":"sd-blue-beat-junior-youngs-1-0-in-hockey-match-meerut-news-c-72-1-mct1009-141035-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: हॉकी मैच में एसडी ब्लू ने जूनियर यंग्स को 1-0 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: हॉकी मैच में एसडी ब्लू ने जूनियर यंग्स को 1-0 से हराया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सनातन धर्म इंटर कालेज के मैदान में चल रही हॉकी प्रतियोगिता में सोमवार को एसडी ब्लू और जूनियर यंग्स के बीच मैच खेला गया। इसमें एसडी ब्लू ने जूनियर यंग्स को 1-0 से हराया। मैच की शुरूआत में दोनों ही टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
मैच के 22वें मिनट में एसडी ब्लू टीम की ओर से अनमोल चौहान ने अपनी टीम के लिए निर्णायक गोल किया, जबकि जूनियर यंग्स टीम की ओर से मैच खत्म होने तक कोई खिलाड़ी गोल नहीं कर सका। मैच के बाद प्रधानाचार्य अरुण कुमार गर्ग, हॉकी प्रशिक्षक जोगिंदर सिंह ने विजेता और उपविजेता टीम का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बताया कि मंगलवार को अंडर-17 वर्ग का मुकाबला खेला जाएगा।