फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Scuffle breaks out between the family of a history-sheeter and the Bhawanpur police who had arrived to paste an externment notice.

Meerut News: जिला बदर का नोटिस चस्पा करने पहुंची भावनपुर पुलिस से हिस्ट्रीशीटर के परिजनों की धक्का मुक्की

Fri, 10 Jul 2026 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Scuffle breaks out between the family of a history-sheeter and the Bhawanpur police who had arrived to paste an externment notice.
पुलिस ने पांच माह के लिए हापुड़ सीमा पर छोड़ा
विज्ञापन


मेरठ। पुलिस प्रशासन ने हिस्ट्रीशीटर नदीम मेवाती को पांच माह के लिए जिला बदर कर दिया है। उसे हापुड़ की सीमा पर छोड़ा गया है। यह कार्रवाई गुंडा एक्ट के तहत की गई है।
भावनपुर पुलिस अब्दुल्लापुर स्थित नदीम मेवाती के घर जिला बदर का नोटिस चस्पा करने पहुंची थी। इस दौरान परिजनों से नोकझोंक और धक्कामुक्की भी हुई। मुनादी कराने के बाद पुलिस ने नोटिस चस्पा किया।
विज्ञापन

एसपी देहात अभिजीत कुमार ने यह जानकारी दी। बताया कि नदीम मेवाती पर सरकारी तालाब की जमीन पर कब्जा करने के गंभीर आरोप हैं। वर्ष 2020 में उसने अपने गुर्गों से अब्दुल्लापुर में शिव मंदिर के पुजारी कांति प्रसाद की हत्या करा दी थी। वह बड़े स्तर पर जुए और सट्टे का काम करता है। उस पर हत्या, हत्या का प्रयास, चोरी, छेड़छाड़, सरकारी जमीन पर कब्जा और लोगों को धमकी देने जैसे कई मामले दर्ज हैं। पुलिस उसकी संपत्ति की भी जांच कर रही है। जांच में अब्दुल्लापुर में आरा मशीन और स्पोर्ट्स की फैक्टरी होने का भी खुलासा हुआ है, जिनकी जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed