फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Screws on electricity thieves, FIR against 20

मेरठ: बिजली चोरों पर शिकंजा, 20 के खिलाफ एफआईआर

Wed, 15 Feb 2023 02:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Feb 2023 02:16 AM IST
विज्ञापन
Screws on electricity thieves, FIR against 20
मेरठ। विद्युत विभाग की विजिलेंस टीम ने मंगलवार को भामौरी विद्युत उपकेंद्र के फीडर खेड़ा में छापा मारा। प्रवर्तन दल ने 20 लोगों पर बिजली चोरी के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई। उपभोक्ताओं को सलाह दी कि वह नए कनेक्शन लेने के लिए पोर्टल पर आवेदन करें।
विज्ञापन

प्रवर्तन दल टीम में अधीक्षण अभियंता विजिलेंस इंजीनियर ज्ञान प्रकाश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंजू शुक्ला, अधिशासी अभियंता एके वर्माऔर उप खंड अधिकारी इंजी. दिनेश कुमार ने मेरठ जनपद के 33/11 केवी उपकेन्द्र-भमौरी के हाई लाॅस फीडर खेड़ा पर सुबह के समय कार्रवाई की। 20 लोगों द्वारा बिजली चोरी मिली। सभी के खिलाफ विद्युत चोरों के खिलाफ धारा-135 के तहत प्राथिमिकी दर्ज कराई गई। टीम ने उपभोक्ताओं को चेतावनी दी कि अगर भविष्य में बिजली चोरी करते पाया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन

जनसुनवाई में आईं तीन शिकायतें
मेरठ। पीवीवीएनएल की प्रबंध निदेशक के निर्देशन में कार्मिक एवं प्रबंध निदेशक एसके पुरवार ऊर्जा भवन में जन-सुनवाई की। संभव कार्यक्रम के तहत आयोजित जन-सुनवाई में विद्युत बिल आदि संबंधित तीन शिकायतें आईं। इनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। मुख्य अभियंता वाणिज्य धीरज सिन्हा, अधीक्षण अभियंता जमील अहमद खान आदि मुख्य रहे। नगर निगम स्थित नगरायुक्त के कार्यालय में सहायक नगरायुक्त इंद्रविजय सिंह ने जनसुनवाई की। कुल 37 शिकायतें पहुंची। तीन शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed