फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Scorpios equipped with cameras have received police stations in Meerut, officials will monitor from Lucknow

अब अपराधियों की खैर नहीं: इन थानों को मिली कैमरों से लैस स्कॉर्पियो, लखनऊ से निगरानी करेंगे अफसर

Sat, 11 May 2024 04:50 PM IST
कपिल kapil उबैद सिद्दीकी, संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
उबैद सिद्दीकी, संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 11 May 2024 04:50 PM IST
सार

Meerut News : मेरठ में अब अपराधियों की खैर नहीं। जिले के चार थानों को कैमरों से लैस स्कॉर्पियो गाड़ी मिली है। इन कैमरों की निगरानी अधिकारी सीधे लखनऊ से करेंगे।

विज्ञापन
Scorpios equipped with cameras have received police stations in Meerut, officials will monitor from Lucknow
कैमरों से लैस गाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शासन से 13 स्कॉर्पियो और तीन बाइक पल्सर मिलने के बाद मेरठ जनपद की डायल-112 सेवा और अधिक मजबूत हो गई है। डायल-112 की 32 गाड़ी पहले जनपद के शहर व देहात में सेवा दे रही हैं। शासन से उपलब्ध कराई गई इन स्कॉर्पियो में से तीन कैमरों से लैस की गई हैं। यह घटनास्थल पर पहुंच कर करीब दो किमी दूरी तक की रिकॉर्डिंग कर सकेंगी। यह रिकॉर्डिंग डाटा एक माह के लिए सुरक्षित रहेगा। इस सुविधा के बाद पुलिस को सही अपराधियों तक पहुंचने और घटनाओं के खुलासे में मदद मिलेगी।

विज्ञापन


एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह की समीक्षा पर थाना लोहियानगर, ब्रहापुरी, नौचंदी, कंकरखेड़ा थाने में आधुनिक सुविधा कैमरों से लैस यूपी डायल-112 स्कॉपियों गाड़ी दी गई है। जो कि थाना क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों पर तैनात रहेंगी। ताकि अपराध की हर गतिविधि को कैद कर सके।

विज्ञापन

डायल-112 के जिला प्रभारी बलराम सिंह ने बताया कि शासन ने जनपद में डायल-112 सेवा को और अधिक बेहतर बनाया है। इसी के चलते शासन ने 22 अप्रैल को 13 स्कॉर्पियो गाड़ी व तीन बाइक जनपद के लिए भेजी। इन गाड़ियों में कई नई तकनीक हैं, जिनसे पुलिस को मदद मिलेगी। शासन से मिलीं गाड़ियां तीन कैमरों से लैस हैं। यह कैमरे 360 डिग्री पार रिकॉर्डिंग करेंगे। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी पर सबसे पहले डायल-112 सेवा ही पहुंचती है। ऐसे में वहां की गतिविधियों को मोबाइल में रिकॉर्ड करना पड़ता था। इस दौरान पुलिस जोखिम भी उठाती थी। कहा कि डायल-112 सेवा को यह कैमरा लैस गाड़ियां देकर पुलिस के कार्य को सुगम कर दिया है। एक माह तक सुरक्षित रहने वाली रिकॉर्डिंग के माध्यम से पुलिस सही अपराधियों को पकड़ सकेगी।

सीधे घटनास्थल पर पहुंचेगी पीआरवी
अभी घटनास्थल पर पहुंचने के लिए पीआरवी को काफी भटकना पड़ता है। पुरानी गाड़ियों में वायरलेस आधारित एमडीटी सिस्टम इस्तेमाल होता है, लेकिन नई गाड़ियों में लाइव लोकेशन के लिए गो लाइव एप का इस्तेमाल होगा। सभी वाहनों में एप्पल कंपनी के डिवाइस लगाए गए हैं। इसकी मदद से सूचनाकर्ता की लाइव लोकेशन आसानी से हासिल हो सकेगी।

विज्ञापन

डायल-112 में कैमरों के कनेक्शन मुख्यालय से कनेक्ट
डायल-112 गाड़ी के कैमरों के कनेक्शन लखनऊ मुख्यालय से कनेक्ट हैं। लखनऊ में बैठे अफसर ऑनलाइन वीडियो रिकॉर्डिंग के माध्यम से सभी घटनाक्रम देख सकेंगे।

चार थाने में अत्याधुनिक कैमरों से लैस स्कॉपियों की तैनाती
थाना लोहियानगर, नौचंदी, ब्रह्मपुरी और कंकरखेड़ा चार थानों को अत्याधुनिक कैमरों की सुविधा से लैस डायल-112 गाड़ी उपलब्ध कराई गई है। लोहिया नगर के बिजली बंबा, ब्रहापुरी के भूमिया पुल, कंकरखेड़ा के शोभापुर, नौचंदी के हापुड़ अड्डे चौराहे विशेष तौर निगरानी में रहेंगे।

यह भी पढ़ें: Photos: मुजफ्फरनगर में किसानों का हल्ला बोल, भाकियू का SSP दफ्तर पर प्रदर्शन, बेरिकेड गिराया

डायल- 112 के नए वाहन आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं। इनमें आधुनिक संचार उपकरण लगाए गए हैं। नए वाहनों के जरिये रिस्पांस सिस्टम भी बेहतर होगा। इससे लोगों को फायदा होगा। - नोडल अधिकारी एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र कुमार मिश्रा

यह भी पढ़ें: Blast In Factory: आठ अफसरों को भी न दिखे स्काई बम, पटाखों को बताया केमिकल, पांच मजदूरों की हुई थी दर्दनाक मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed