फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Scooty stolen from near the commissioner's office and SSP residence

Meerut News: कमिश्नर कार्यालय व एसएसपी आवास के पास से स्कूटी चोरी

Tue, 02 Dec 2025 06:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 06:34 PM IST
विज्ञापन
Scooty stolen from near the commissioner's office and SSP residence
मेरठ। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में कमिश्नर कार्यालय व एसएसपी आवास के निकट चौधरी चरण सिंह पार्क के बाहर से चोरों ने स्कूटी चोरी कर ली। वीवीआईपी क्षेत्र में चोरी की घटना से पुलिस की चेकिंग व्यवस्था की पोल खुल गई है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर दी।
विज्ञापन

दिल्ली रोड निवासी विशाल ने एक दिसंबर को थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि वह 28 नवंबर की दोपहर किसी काम से कमिश्नरी चौराहे के पाए आए थे। इस दौरान उन्होंने अपनी स्कूटी कमिश्नरी चौराहे के पास चौधरी चरण सिंह पार्क के पास खड़ी कर दी थी। करीब तीन बजे वह काम खत्म कर वापस लौटे तो देखा की उनकी स्कूटी गायब थी। काफी तलाश के बाद भी स्कूटी नहीं मिली। विशाल ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि पुलिस चोर की तलाश कर रही है। जल्द चोरों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed