फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Scooty rider dies in a road accident, wife injured, villagers put the body on the highway and blocked it

Meerut News: सड़क हादसे में स्कूटी सवार की मौत, पत्नी घायल, ग्रामीणों ने शव हाईवे पर रखकर लगाया जाम

Fri, 11 Apr 2025 02:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Apr 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Scooty rider dies in a road accident, wife injured, villagers put the body on the highway and blocked it
नफीस का फाइल फोटो, मेरठ करनाल हाईवे पर लगा जाम। संवाद
सरधना। मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव नानू में स्कॉर्पियो कार की टक्कर से स्कूटी सवार व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि स्कूटी पर सवार उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके विरोध में ग्रामीणों ने शव हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। पुलिस ने ग्रामीणों का समझाकर मामला शांत किया। परिजन बिना पोस्टमार्टम के ही शव अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

मवाना क्षेत्र के गांव भैंसा निवासी नफीस (50) पुत्र गुलशेर बृहस्पतिवार को अपनी पत्नी तनीजा के साथ स्कूटी पर सवार होकर सरधना के नानू गांव निवासी दामाद परवेज पुत्र सलीम के यहां जा रहा था। वह मेरठ-करनाल हाईवे पर वह गांव में मुड़ने लगा तो मेरठ की तरफ से आ रही स्कॉर्पियो कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर स्कूटी पर सवार दंपती हाईवे के दूसरी ओर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी तरफ शामली ओर से आ रही एक कार दोनों को टक्कर मारते हुए निकल गई। हादसे में नफीस की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी तनीजा गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को ग्रामीणों ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। हादसे की सूचना पाकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने शव हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

जाम लगने से हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से कार लेकर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एसडीएम महेश दीक्षित व सीओ संजय कुमार जायसवाल भी घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने किसी तरह ग्रामीणों को समझा कर शांत किया और जाम खुलवाया। इसके बाद शव का पंचनामा भरकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मृतक के परिजनों ने थाने में तहरीर देकर आरोपी कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में कार की पहचान कर आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed