फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Scooty rider dies after colliding with roadways bus, driver absconding

Meerut News: रोडवेज बस की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत, चालक फरार

Sat, 21 Mar 2026 02:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Scooty rider dies after colliding with roadways bus, driver absconding
सदर बाजार थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम मुजफ्फरनगर डिपो की तेज रफ्तार रोडवेज बस ने स्कूटी सवार जितेंद्र कुमार (50) को टक्कर मार दी। उन्हें उपचार के लिए प्यारे लाल जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


यह घटना कैंट स्थित चिराग स्कूल के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कूटी सवार जितेंद्र माल रोड से चिराग चौराहे की तरफ जा रहे थे। चौराहा पार करते समय बेगमपुल की तरफ से आ रही बस के चालक ने लापरवाही से उन्हें टक्कर मारी। बस जितेंद्र को करीब 20 मीटर तक घसीटती ले गई। हादसा होते देख लोगों ने शोर मचाया और बस के पीछे दौड़े। चौराहे पर मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे। स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद आरोपी बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर पड़ताल शुरू कर दी है। जितेंद्र कुमार गंगानगर में निजी नौकरी करते थे। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस अधीक्षक शहर आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed