फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Scooter driver injured after a collision with a truck

Meerut News: ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार घायल

Sun, 07 Dec 2025 08:02 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 08:02 PM IST
विज्ञापन
Scooter driver injured after a collision with a truck
मेरठ। दिल्ली रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने एक स्कूटी सवार युवक को टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया और पिटाई करनी शुरु कर दी। जिसके बाद आरोपी ट्रक चालक भाग गया। ब्रह्मपुरी पुलिस ने नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। दिल्ली रोड की सरस्वती वाटिका निवासी सीमा गर्ग ने बताया कि उनके पति प्रदीप गर्ग किसी काम से सूर्या पैलेस जा रहे थे। जब वह गोल्डन टावर के पास पहुंचे तभी तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। काफी दूर तक वह स्कूटी व प्रदीप को घसीटता ले गया। शोर मचाने पर चालक ने ट्रक रोका ओर नीचे उतरकर फरार हो गया। दुर्घटना में प्रदीप को गंभीर चोट आई और स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची ब्रह्मपुरी पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। सीमा गर्ग की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article